फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंजीनियर सुमित की जुबानी, पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की खौफनाक कहानी

Fri, 26 Apr 2019 02:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 26 Apr 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
engineer killed wife and 3 kids arrested tells full story of his crime
इंजीनियर ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला

"हां मैं दोषी हूं, मुझे मेरे किए की सजा मिलनी चाहिए। मैंने कभी नहीं सोचा था कि अपने परिवार को खत्म कर दूंगा, लेकिन हालात ने मुझसे से ऐसा करा दिया।" पत्नी और तीन बच्चे के हत्यारोपी सुमित ने कोर्ट जाते समय मीडिया के सामने ये बातें कही। आगे पढ़िए सुमित ने किए और कितने खौफनाक खुलासे....

engineer killed wife and 3 kids arrested tells full story of his crime
हादसे के बाद इमारत के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन में दोपहर करीब सवा दो बजे पुलिस हत्यारोपी सुमित को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी। इस दौरान अमर उजाला ने हत्यारोपी से सवाल किया कि क्यों उसने अपने जिगर के टुकड़ों का बेरहमी से कत्ल कर दिया और पत्नी को भी मौत के घाट उतार दिया। बार-बार पूछने के बाद भी आरोपी चुप रहा।

engineer killed wife and 3 kids arrested tells full story of his crime
इंजीनियर का घर - फोटो : अमर उजाला

फिर एक साथ बोलता है, हां मैं दोषी हूं, मुझ से बड़ा गुनाह हुआ है। मैंने अपने ही परिवार को अपने ही हाथों से खत्म कर दिया। बस मैं यही कहूंगा मैं गुनहगार हूं, मुझे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कहा कि नौकरी छूटने के कारण परिवार की मदद नहीं कर पा रहा था। इसको लेकर बहुत परेशान रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
engineer killed wife and 3 kids arrested tells full story of his crime
- फोटो : अमर उजाला

तीन बच्चे थे, उनमें से एक बच्चा ही पढ़ रहा था। आर्थिक तंगी के कारण दो बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। अप्रैल में उनका प्रवेश करना था, लेकिन नहीं करा पाए। यह बातें बहुत परेशान करती थीं। बच्चों को देखकर भी दुख होता था, जब दूसरे लोगों के छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाते हुए देखता था।

विज्ञापन
engineer killed wife and 3 kids arrested tells full story of his crime
इंजीनियर सुमित गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

चेहरे पर दिखा पछतावा, नहीं उठाया चेहरा
हत्यारोपी सुमित के चेहरे पर पछतावा साफ छलक रहा था। उसने पुलिस लाइन में प्रवेश करने से लेकर जेल जाने तक चेहरा ऊपर नहीं उठाया। वह रोता रहा, लेकिन उसकी आंखों से एक भी आंसू नहीं टपक रहे थे। वह सवाल पूछने के दौरान रोता रहा। बाद में उसने बोलना बंद कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed