दिवंगत सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या की जांच काफी हद तक घरवालों पर केंद्रित हो गई है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है पुलिस का शक रोहित की पत्नी अपूर्वा शुक्ला पर गहराता जा रहा है। इसकी एक बड़ी वजह है उसका बार-बार बयान बदलना, जो संदेह के घेरे में आता है। हालांकि सिर्फ यही कारण नहीं है पुलिस के पास ऐसे कई ठोस कारण हैं जो अपूर्वा की तरफ इशारा करते हैं...
{"_id":"5cbc23cabdec2213f801840f","slug":"nd-tiwari-son-rohit-shekhar-murder-mystery-why-police-suspect-on-his-wife-here-are-reasons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शेखर की हत्या में पत्नी पर क्यों गहराया पुलिस का शक, ये हैं 4 कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित शेखर की हत्या में पत्नी पर क्यों गहराया पुलिस का शक, ये हैं 4 कारण
Tue, 23 Apr 2019 03:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 23 Apr 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
रोहित शेखर की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
रोहित शेखर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में पड़ोसी ने खोला बड़ा राज
एक पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले रोहित और अपूर्वा में काफी झगड़ा हुआ था, जिसके कारण पीसीआर बुलानी पड़ी थी। पुलिस सभी कोणों की बारीकी से जांच कर रही है। रोहित की मां उज्जवला पुलिस जांच में शामिल रहीं, इसके बाद अपने सरकारी आवास के लिए रवाना हो गई।

रोहित शेखर की मां
- फोटो : ani
मां उज्जवला ने बेटे के सोने के बारे में बताई ये बात
रोहित की मां ने मीडिया को बताया कि सोमवार रात उनका बेटा बाहर से दिल्ली लौटा था। रात को वह घर पहुंचीं तो अपूर्वा ने बताया कि रोहित थका है और खाना खाकर सो गया है। इस बातचीत के दौरान ही रोहित कमरे से बाहर आ गया। उज्जवला ने बताया कि उनका बेटा हल्के नशे में था। बातचीत के दौरान रोहित ने उनका हालचाल जाना। बाद में उज्जवला ने वहां खाना खाया और करीब 11.30 बजे अपने सरकारी घर तिलक लेन के लिए निकल गईं।

किसी ने सोते हुए रोहित को अगले दिन शाम 4 बजे तक क्यों नहीं जगाया
मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे रोहित की मां उज्जवला वापस आईं तो अपूर्वा ने बताया कि रोहित अभी सोकर नहीं उठा है। इसके बाद उज्जवला ने भतीजे व एनडी तिवारी के पूर्व ओएसडी राजीव कुमार से मैक्स अस्पताल में अपने अंगूठे के इलाज के लिए डॉक्टर का अप्वाइंटमेंट लेने के लिए कहा। 4.45 बजे का उन्हें अपाइंटमेंट मिल गया। उज्जवला चालक अखिलेश व राजीव के साथ मैक्स अस्पताल चल गईं। अस्पताल के गेट पर पहुंची ही थीं कि करीब 4.30 बजे उज्जवला के पूर्व कर्मचारी रमेश का कॉल आया और उसने बताया कि रोहित की तबीयत बिगड़ गई है। उज्जवला खुद एंबुलेंस लेकर घर पहुंचीं तो अपूर्वा पति को कार में लिटा रही थी। मैक्स अस्पताल ले जाने पर रोहित को मृत घोषित कर दिया गया।

रोहित की मौत पर मां का बयान
- फोटो : अमर उजाला
रोहित के अवैध संबंध की आ रहीं खबरें
पुलिस जांच में यह बात सामने आ रही है कि रोहित और अपूर्वा के रिश्ते में तनाव था। यह तनाव रोहित के अवैध संबंध के कारण था। जांच में जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक रोहित किसी महिला से संबंध था जो बात अपूर्वा को पसंद नहीं थी और यही वजह है कि दोनों में इस बात पर काफी झगड़ा होता था। यह रिश्ता भी रोहित की मौत का कारण हो सकता है।