फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Impact of Cyclone Arnab weather takes a turn for worse from Himachal to UP

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश: हिमाचल से लेकर यूपी तक बिगड़ा मौसम, चक्रवात अर्नब के असर से ठंडक

Fri, 30 Oct 2026 01:17 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/यूपी/हिमाचल प्रदेश/उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/यूपी/हिमाचल प्रदेश/उत्तराखंड Published by: Akash Dubey Updated Fri, 30 Oct 2026 01:17 PM IST
सार

चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से गुरुवार से उत्तर भारत में बारिश, बर्फबारी और ठंड बढ़ी। शुक्रवार को भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Impact of Cyclone Arnab weather takes a turn for worse from Himachal to UP
पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार से शुरू हुई बारिश और चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ी। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और गिरते पारे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने के आसार हैं। विस्तार से जानें कहां मौसमी गतिविधियों में परिवर्तन आया और क्या अलर्ट है-

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम का मिजाज
बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को शुरू हुई बारिश रातभर जारी रही। सु्बह में भी दिल्ली एनसीआर में बारिश देखने को मिली। बादल गरजे और हल्की हवाएं चलीं। इससे न केवल ठंडक बढ़ गई बल्कि एक्यूआई में भी गिरावट दर्ज की गई है।

यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में चक्रवात अर्नब के असर से मौसम ने ली करवट
चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बृहस्पतिवार से काशी से अयोध्या और गोरखपुर से मेरठ तक मौसम ने करवट ली। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो कहीं घने बादलों ने धूप रोक दी। इससे तापमान गिरा और ठंड का अहसास बढ़ गया। शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने के आसार हैं। राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में सुबह से गहरे बादल छाए हुए हैं।

यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में भी मौसमी बदलाव से गिरा पारा
बारिश के बाद मौसम का असर अब तापमान के आंकड़ों में भी साफ दिखाई देने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं और गिरते पारे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी शिमला से लेकर किन्नौर के कल्पा तक तापमान में आई गिरावट ने मौसम को पहले के मुकाबले काफी ठंडा कर दिया है। खास बात यह है कि इस बदलाव का असर केवल ऊंचाई वाले इलाकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोलन और शिमला जैसे शहरों में भी अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में बर्फबारी
केदारनाथ धाम ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। चारों ओर फैली बर्फ से धाम की खूबसूरती देखते ही बन रही है। शुक्रवार को भी धाम में बर्फबारी जारी रही। खराब मौसम और बढ़ती ठंड के बावजूद बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। बर्फ से ढकी चोटियों और धाम के नजारे को देखकर यात्री मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed