फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनडी तिवारी के बेटे रोहित के कातिल को कैमरों के बारे में पता थी ये बात, इसलिए रची खौफनाक साजिश!

Tue, 23 Apr 2019 03:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 23 Apr 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar death case killer know about fault of cctv cameras so he plan murder
रोहित शेखर का घर - फोटो : अमर उजाला

यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित की मौत पहेली बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और जांच के मुताबिक घटना वाले दिन उनके घर में कोई बाहरी नहीं आया। ऐसे में सवाल यह है कि आखिरी रोहित की हत्या किसने की। वहीं इस बीच पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि शायद कातिल को रोहित के घर की एक कमी के बारे में पता था जिसका फायदा उठाकर उसने कत्ल की साजिश रची।

nd tiwari son rohit shekhar death case killer know about fault of cctv cameras so he plan murder
रोहित शेखर के घर पर तलाशी के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों को रोहित शेखर तिवारी के घर से सात सीसीटीवी कैमरे मिले हैं। इनमें पांच ही चालू हालत में है, बाकी दो कैमरे बंद हैं। माना जा रहा है कि कातिल को ये बात पता थी या फिर उसकी साजिश के तहत ही ये कैमरे जानबूझकर बंद किए गए थे। आगे जानिए कि इन दो कैमरों के बंद होने से कातिल को किस तरह से फायदा हो सकता था...

nd tiwari son rohit shekhar death case killer know about fault of cctv cameras so he plan murder
रोहित शेखर की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

दरअसल जो दो कैमरे जांच के दौरान बंद मिले हैं, वह रोहित के बेडरूम के बाहर के एरिया और लिविंग रूम के कुछ क्षेत्र को कवर करते हैं। ऐसे में अगर ये दो कैमरे बंद रहें तो यह नहीं जाना जा सकता कि रोहित के कमरे में कौन आया कौन गया। सूत्रों के अनुसार यह शक जताया जा रहा है कि यही कारण हो सकता है कि घर के सात सीसीटीवी कैमरों में से ये दो कैमरे बंद रहे हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar death case killer know about fault of cctv cameras so he plan murder
रोहित मां उज्जवला के साथ - फोटो : अमर उजाला

कैमरों की छानबीन के दौरान पुलिस को कोई भी बाहरी शख्स अंदर आता हुआ दिखाई नहीं दिया है। वहीं एक कैमरे में पुलिस को रोहित नशे की हालत में अपने नौकर के साथ कमरे में भी जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस की एक टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच में लगी है।

विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar death case killer know about fault of cctv cameras so he plan murder
रोहित पिता एनडी तिवारी के साथ(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

रोहित हत्याकांड की जांच के लिए शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके घर पहुंची। शुरूआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज व छानबीन से साफ है कि सोमवार रात कोई बाहरी शख्स घर में दाखिल नहीं हुआ।  ऐसे में घर के सदस्य भी शक के दायरे में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed