{"_id":"5f812f97ac0e4a4eb87750b7","slug":"naresh-tyagi-murder-case-miscreants-keep-shooting-him-till-last-breath-ran-70-mtrs-to-save-himself","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: जान बचाने को 70 मीटर तक भागते रहे नरेश त्यागी, बदमाशों ने अंतिम सांस तक सिर में मारी गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: जान बचाने को 70 मीटर तक भागते रहे नरेश त्यागी, बदमाशों ने अंतिम सांस तक सिर में मारी गोलियां
Sat, 10 Oct 2020 09:32 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 10 Oct 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
नरेश त्यागी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
शहर के पॉश इलाके लोहिया नगर में शुक्रवार तड़के करीब पौने छह बजे स्कूटी सवार बदमाशों ने मुरादनगर सीट से भाजपा के विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी (60) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उनको आखिरी सांस तक गोली मारी। सत्तापक्ष के विधायक के मामा की हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत जिले के सभी आला अफसर मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
सीसीटीवी में कैद स्कूटी सवार हत्यारे
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के आईजी प्रवीण कुमार ने भी मौका-मुआयना कर अफसरों को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम को रंजिश से जुड़ा मानकर जांच कर रही है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में हिंडन स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव सारा निवासी नरेश त्यागी लोहिया नगर में परिवार के साथ रहते थे। वह सरकारी विभागों में ठेकेदारी करते थे। परिवार में पत्नी, दो बेटे अभिषेक उर्फ शेखर और अविनाश उर्फ शैंकी हैं। दोनों बेटे भी ठेकेदारी करते हैं। नरेश त्यागी रोजाना की भांति शुक्रवार सुबह करीब पौने छह बजे कॉलोनी के ही राम मनोहर लोहिया पार्क की तरफ घूमने निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेश त्यागी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही वह जदयू महासचिव केसी त्यागी के आवास के पास पहुंचे तो पीछे से स्कूटी पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें आवाज देकर रोका। उनके रुकते ही स्कूटी पर पीछे बैठे बदमाश ने पिस्टल निकाल ली। उनके मंसूबे भांप नरेश त्यागी भागने लगे। इस पर बदमाश ने एक के बाद एक उन्हें कई गोलियां मारीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नरेश त्यागी को पांच गोलियां मारने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
हत्या के बाद अस्पताल में विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जान बचाने को भागे, गिरने पर सिर में मारीं दो गोलियां
नरेश त्यागी जान बचाने के लिए करीब 70 मीटर तक भागे, लेकिन गोली लगने की वजह से वह जदयू महासचिव केसी त्यागी के मकान के सामने गिर पड़े। स्कूटी चला रहे बदमाश ने अपने साथी को चलने के लिए कहा, लेकिन दूसरा बदमाश नरेश त्यागी के पास पहुंचा और उनके सिर में दो गोलियां और मारीं।
नरेश त्यागी जान बचाने के लिए करीब 70 मीटर तक भागे, लेकिन गोली लगने की वजह से वह जदयू महासचिव केसी त्यागी के मकान के सामने गिर पड़े। स्कूटी चला रहे बदमाश ने अपने साथी को चलने के लिए कहा, लेकिन दूसरा बदमाश नरेश त्यागी के पास पहुंचा और उनके सिर में दो गोलियां और मारीं।