फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता के मामा की हत्या में खुलासा, अगर थोड़ी देर पहले घर से निकलते तो नहीं जाती जान

Fri, 09 Oct 2020 06:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 09 Oct 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
BJP leader uncle naresh tyagi murder if he came out little early for morning walk he would have been alive
naresh tyagi murder - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र के लोहिया नगर में शुक्रवार तड़के मॉर्निंग वॉक के दौरान भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी (60) को स्कूटी सवार बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। हालांकि कहा तो ये भी जा रहा है कि अगर वह कुछ देर पहले सैर के लिए निकलते तो शायद उनकी जान बच जाती। आगे पढ़ें ऐसा क्यों कहा जा रहा है...

BJP leader uncle naresh tyagi murder if he came out little early for morning walk he would have been alive
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार नरेश त्यागी शुक्रवार सुबह जब अपने घर से निकले और पार्क तक पहुंचे जहां उनकी हत्या हुई थी तो वहां पार्क के अंदर करीब 25-30 लोग थे और पार्क के बाहर भी 10-15 लोग टहल रहे थे। आज नरेश त्यागी सैर के लिए निकलने में कुछ देर हो गए थे। कहा जा रहा है कि अगर थोड़े समय पहले निकलते तो शायद उनकी जान बच जाती। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि वह रोजाना करीब 10-15 लोगों के समूह में सैर करते थे। आज उन्हें निकलने में देर हो गई तो उनके साथी निकल गए और वह सैर पर अकेले ही थे। अगर वह अकेले न होते तो शायद हत्यारों की उन्हें इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतारने की हिम्मत न पड़ती और वह बच जाते।

BJP leader uncle naresh tyagi murder if he came out little early for morning walk he would have been alive
नरेश त्यागी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

नरेश त्यागी की मौत के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने योगी सरकार पर निशाना साधा और गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा है कि सिर्फ राम राम कहने से काम नहीं चलेगा। इस समय प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि रोज-रोज पुलिस अफसरों के तबादले किए जाने से यह कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP leader uncle naresh tyagi murder if he came out little early for morning walk he would have been alive
सीसीटीवी में कैद स्कूटी सवार हत्यारे - फोटो : अमर उजाला

परिजनों के मुताबिक नरेश त्यागी सरकारी ठेकेदार थे। वह पीडब्ल्यूडी और आरईएस विभाग आदि में ठेकेदारी करते थे। सुबह करीब 5:45 बजे वह जदयू महासचिव केसी त्यागी के आवास के सामने बने पार्क में घूमने जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार बदमाशों ने उन्हें देख लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जान बचाने के लिए नरेश त्यागी करीब 70 मीटर तक भागे, लेकिन जमीन पर गिर पड़े इसके बाद शूटर्स ने उनके सर में दो गोली और मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
BJP leader uncle naresh tyagi murder if he came out little early for morning walk he would have been alive
नरेश त्यागी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
नरेश त्यागी मूल रूप से मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव सारा के रहने वाले थे। नरेश त्यागी के दो बेटे शेखर और अश्वनी त्यागी भी नगर निगम में ठेकेदारी करते हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि स्कूटी सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर नरेश त्यागी की हत्या की है। घटना के अनावरण के लिए 4 टीमें गठित कर दी गयी हैं। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed