गुजरात की साबरमती जेल और दिल्ली की मंडोली जेल के बीच मोबाइल कनेक्शन सामने आया है। साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और मंडोली जेल में बंद पूर्वी दिल्ली के गैंगस्टर हाशिम बाबा दोनों की मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। दोनों के बीच में खूब बात होती थी।
साबरमती जेल से बंद लारेंस ने ही हाशिम बाबा को मोबाइल पर नादिर शाह की हत्या करने का निर्देश दिए थे। हाशिम बाबा ने ये भी खुलासा किया है कि वह मंडोली जेल से वह अपने परिवार के लोगों से बात भी करता था।
2 of 8
Nadir Shah Murder
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दुबई में बैठे कारोबारी कुणाल छावड़ा और अपराधी अनुज जुनेजा को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर जेलों में मोबाइल फोन चलने का खुलासा सामने आने की पुष्टि की है।
3 of 8
Nadir Shah Murder
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दक्षिण दिल्ली के जिम मालिक नादिर शाह हत्याकांड मामले में गैंगस्टर हाशिम बाबा को मंडोली जेल से सोमवार को सात दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। हाशिम बाबा ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह लारेंस से पिछले दो महीने से बात कर रहा था।
4 of 8
Nadir Shah Murder
- फोटो : अमर उजाला
लारेंस ने ही उसे नादिर शाह की हत्या करने के निर्देश लिए थे। हाशिम बाबा ने खुलासा किया है कि वह मंडोली जेल में दो महीने से मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। उसी फोन से उसकी लारेंस से बात होती थी। इस फोन से वह अपने परिवार के सदस्यों से भी लगातार बात कर रहा था।
5 of 8
Nadir Shah Murder
- फोटो : अमर उजाला
नादिर शाह की हत्या के बाद जब उसका नाम सामने आया तो उसने मोबाइल फोन तोड़कर जेल के टॉयलेट में फ्लश कर दिया था। गैंगस्टर बाबा ने ये भी खुलासा किया है कि नादिर शाह की हत्या से पहले व वारदात के समय लारेंस बिश्नोई सीधे शूटर के संपर्क में था।