फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैरिकेडिंग के तार से बेटे की मौत के बाद मां रो-रोकर बेहाल, रिश्तेदार ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

Fri, 09 Feb 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Feb 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
mother of man who died of wire in barricade is asking for justice his relative alleges delhi police
abhishek death - फोटो : ani

दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में बैरिकेडिंग में लगे तार से हुई बेटे की दर्दनाक मौत के बाद अभिषेक की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

mother of man who died of wire in barricade is asking for justice his relative alleges delhi police
abhishek death - फोटो : ani

अपने कलेजे के टुकड़े की मौत के बाद मां रो-रोकर बस अपने बेटे के मौत के जिम्मेदार लोगों के लिए सजा की गुहार ही लगा रही है। मां का कहना है कि, 'कार्यवाही होनी चाहिए कि ये हादसा कैसे हुआ। जो जिम्मेदार हैं उनको सजा मिलनी चाहिए।'

mother of man who died of wire in barricade is asking for justice his relative alleges delhi police
abhishek death - फोटो : ani

वहीं मृतक अभिषेक के एक रिश्तेदार सुनील ने पुलिस पर भी बड़ा आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि 15 दिन पहले भी यहां एक आदमी को गर्दन पर चोट आई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, 'इसी जगह रास्ते में बैरिकेड थे और उसको तार से बांधा गया था। जब वो(अभिषेक) आ रहा था तो इतना अंधेरा था कि उसको वो नजर नहीं आया और वो तार उसके गले में लगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
mother of man who died of wire in barricade is asking for justice his relative alleges delhi police
abhishek death - फोटो : ani

इसी रिश्तेदार ने ये भी आरोप लगाया कि, 'कुछ टाइम बाद यहीं पे उसकी मौत हो गई। इस जगह पे कोई भी पुलिसवाला नहीं था, स्थानीय लोगों ने ही उसकी मदद की। यहां पे पीसीआर होनी चाहिए थी। इसके आने से 15 मिनट पहले भी एक और आदमी को गर्दन पे निशान लगा था।'

विज्ञापन
mother of man who died of wire in barricade is asking for justice his relative alleges delhi police
abhishek death - फोटो : ani

बता दें कि ये पूरा मामला दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस का है, जहां बुधवार देर रात अभिषेक नाम का 21 वर्षीय युवक अपने घर लौट रहा था और अंधेरा होने की वजह से उसे बैरिकेडिंग के बीच की में बंधा तार नजर नहीं आया। अभिषेक ने बैरिकेडिंग के बीच से जाने की कोशिश की और उनके बीच का तार उसकी गर्दन में जा फंसा और रफ्तार तेज होने के कारण उस तार ने अभिषेक की जान ले ली। पुलिस की इस घोर लापरवाही ने उस युवक की जान ले ली, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में लिप्त पुलिसवालों पर केस दर्ज किया है। इसके साथ ही उस इलाके के चार बीट कांस्टेबल समेत डिविजन अफसर को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed