फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध संबंधों में रोड़ा बना बेटा तो मां ने दे डाली कत्ल की सुपारी, दामाद ने कर दिया कांड

Fri, 13 Jul 2018 09:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 13 Jul 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
mother killed her son for romance in grater noida
murder

एक कथित भगत के जाल में फंसी लुहारली गांव की महिला ने अवैध संबंध में बाधक बनने पर बेटे की ही हत्या करा दी। भगत के साथ साजिश रचकर महिला ने दामाद के जरिये 35 हजार रुपये की सुपारी देकर तीन लोगों से वारदात अंजाम दिलाई। पुलिस ने वारदात और साजिश में शामिल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार है।

mother killed her son for romance in grater noida
सीओ निशांक शर्मा के अनुसार, 18 जुलाई को लुहारली गांव के जंगल में अंशुल (22) का शव मिला था। पिता ने बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को परिजनों पर शक हुअ तो जांच में सारी सच्चाई सामने आ गई। मां सुरेश देवी को डेरीमच्छा गांव निवासी कन्हैया नामक कथित भगत ने जाल में फंसाकर अवैध संबंध बना लिए थे।
mother killed her son for romance in grater noida
अंशुल को कन्हैया का घर पर आना जाना पसंद नहीं था। इसे लेकर कई बार घर में विवाद हो चुका था। अंशुल ने मां के साथ मारपीट भी की थी। बीचबचाव कराने आए छोटे भाई और जीजा अमित निवासी रायपुर बांगर के साथ भी मारपीट की थी। इसके बाद अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे बेटे को रास्ते से हटाने के लिए महिला ने दामाद अमित और कन्हैया के साथ मिलकर अंशुल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
mother killed her son for romance in grater noida
- फोटो : getty images

दामाद अमित ने गांव के सचिन को साजिश में शामिल किया। इसके बाद ननिहाल दस्तूरा जिला बुलंदशहर निवासी सतेंद्र और उसके साथी अमित निवासी सुबरा जिला बुलंदशहर को अपनी सास से मिलवाया। सतेंद्र और अमित ने हत्या की एवज में 2 लाख की सुपारी मांगी। सौदा 35 हजार में तय हो गया। तय रकम से 10 हजार शुरू में दिए गए बाकी रकम काम होने के बाद देना तय हुआ।

विज्ञापन
mother killed her son for romance in grater noida
वॉशिंग मशीन खरीदने के बहाने ले गया दामाद   
17 जुलाई की रात को योजना के अनुसार दामाद अमित ने अंशुल को शराब पिलाई और बाद में नई वाशिंग मशीन खरीदने की बात कहकर बाइक पर साथ ले गया। गांव के बाहर जंगल में सतेंद्र और अमित उनका इंतजार कर रहे थे जहां गमछे से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी शव को आम के पेड़ के नीचे डालकर फरार हो गए। पुलिस ने मां सुरेश, कन्हैया, दामाद अमित, सचिन और सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सुपारी किलर अमित फरार है। पूछताछ के दौरान हत्या आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed