फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1 घर 11 मौतें: पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर फॉरेंसिक टीम ने जताया शक, पुलिस की थ्योरी उठाए बड़े सवाल

Fri, 13 Jul 2018 02:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Jul 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
burari 11 deaths : forensic experts not agree with police theory says a whole family cant do this
burari death case - फोटो : अमर उजाला

आत्महत्या का अनुष्ठान करने वाले भाटिया परिवार के फंदे पर किसी भी 12वें शख्स के फिंगर प्रिंट नहीं मिले हैं। दिल्ली पुलिस अभी तक घर में किसी बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी का अनुमान लगा रही थी, लेकिन फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने इससे इंकार किया है। इसके साथ ही विशेषज्ञों ने पुलिस की थ्योरी पर कई बड़े सवाल भी उठाए हैं।

burari 11 deaths : forensic experts not agree with police theory says a whole family cant do this
burari death case

भाटिया परिवार के किसी भी सदस्य के शरीर, कपड़े और फंदे के अलावा घर में मौजूद अन्य वस्तुओं पर किसी भी अन्य सदस्य के निशान नहीं मिले हैं। बता दें कि 2 जुलाई को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पूरे परिवार का पोस्टमार्टम हुआ था।

क्या है एंटी मॉर्टम हैंगिंग 

burari 11 deaths : forensic experts not agree with police theory says a whole family cant do this
burari death case

अगले दिन अमर उजाला ने 10 लोगों की ही मौत फांसी से होने की खबर दी थी, जिसे अब पुलिस एंटी मॉर्टम हैंगिंग बता रही है। साथ ही प्रिंयका के शरीर पर मिले लाल निशान और हाथों में मेहंदी का जिक्र भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
burari 11 deaths : forensic experts not agree with police theory says a whole family cant do this
burari death case - फोटो : अमर उजाला
इनके शरीर पर मिले हैं निशान
बताया जा रहा है कि ललित, भुवनेश और टीना के शरीर पर नारायणी देवी के अलावा प्रतिभा के हाथों के निशान पाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार घर में जितने भी फिंगर प्रिंट मिले हैं, वे सभी भाटिया परिवार के ही हैं। हालांकि टीम का यह अंदेशा लगाना कि बुजुर्ग महिला नारायणी देवी ने आखिर में आत्महत्या की है, सवालों के घेरे में है। पड़ोसियों के अनुसार नारायणी देवी चलने-फिरने में असमर्थ थीं।
विज्ञापन
burari 11 deaths : forensic experts not agree with police theory says a whole family cant do this
burari death case - फोटो : अमर उजाला

क्या है एंटी मॉर्टम हैंगिंग फॉरेंसिक विशेषज्ञ ने बताया कि भाटिया परिवार के सभी सदस्यों ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी एंटी मॉर्टम हैंगिंग साबित हुआ है। एंटी मॉर्टम हैंगिंग का मतलब जीवित व्यक्ति द्वारा फांसी लगाना होता है। अगर किसी शख्स की हत्या या मौत होने के बाद उसे फंदे पर लटकाया जाता है तो फॉरेंसिक भाषा में इसे पोस्ट मॉर्टम हैंगिंग कहा जाता है। विशेषज्ञ की मानें तो नारायणी देवी का शव अलग कमरे में मिला था। पुलिस को 10 ही शव लटके मिले थे, जिसके बाद अंदेशा था कि नारायणी देवी की हत्या हुई है, लेकिन नारायणी देवी के शरीर पर भी हैंगिंग के निशान मिले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed