मालवीय नगर के चिराग दिल्ली गांव में माइक्रोवेव ओवन में दो महीने की बच्ची का शव मिलने के मामले में एक और नया खुलासा सामने आया है। आरोपी मां डिंपल कौशिक बच्ची को डायन समझती थी। उसे लगता था कि बेटी डायन पैदा हुई है और वह उसके चार वर्ष के बेटे को मार देगी। आरोपी मां डिंपल के पिता हरिओम बुलंदशहर, यूपी में तांत्रिक हैं। वह अपने पिता के पास इस मामले में जाती थी। पुलिस जल्द ही उसके पिता से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है कि क्या वह बेटी को लेकर कोई बात करती थी क्या, वह बेटी पैदा होने को लेकर भी परेशान थी?
हत्यारी मां: वाशिंग मशीन में डालकर मासूम को दी मौत फिर ओवन में रखा, बोली- डायन थी बेटी और मुझे ये डर था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद उसने शव को पहली मंजिल पर स्थित बैडरूम में ले जाकर लिटा दिया था। परिजनों ने जब बच्ची के बारे में पूछा तो डिंपल यही कहती रही कि उसकी तबीयत खराब है। उसे जुकाम हो गया है। वह सो रही है। तबीयत खराब होने की वजह से परिजनों ने बच्ची की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार डिंपल शुरू से बयान बदल रही है। कई घंटों की लगातार पूछताछ करने के बाद उसने बताया कि वह बेटी पैदा होने से परेशान थी। साथ ही उसे लगता था कि उसकी बेटी डायन पैदा हुई है और वह राक्षस प्रवृति की है। बेटी बड़ी होकर उसके बेटे को मार देगी। बच्ची को लेकर उसके मन में डर की भावना पैदा हो गई थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बेटी को डायन समझने की बात को लेकर क्या कभी वह अपने तांत्रिक पिता से मिली थी। तांत्रिक पिता ने कभी उसे बेटी को लेकर बात की थी। पुलिस इस मामले में जल्द ही उसके पिता से पूछताछ कर सकती है। पुलिस ने देर शाम को आरोपी डिंपल को कोर्ट में पेश किया।
मशीन में गलती से गिर गई थी
आरोपी डिंपल से जब ये पूछा गया कि उसने बेटी की हत्या करने के बाद उसे वाशिंग मशीन में क्यों डाला था, आरोपी का कहना है कि उसने बेटी को मशीन में नहीं डाला। बेटी उसके हाथों से गलती से मशीन में गिर गई थी। हालांकि पुलिस उसकी बातों पर विश्वास नहीं कर रही है।
मशीन में कई बार घूमने के बाद निकाला था
डिंपल ने अपनी मासूम बेटी की मुंह दबाकर पहले हत्या की और फिर शव वाशिंग मशीन में डाल दिया था। वाशिंग मशीन में शव काफी देर तक घूमा था। काफी घूमने के बाद उसने शव को मशीन से निकाला था।