फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक: ओवन में रखने से 16 घंटे पहले डिंपल ने कर दिया था बच्ची का कत्ल, राज छिपाने के लिए किए ऐसे-ऐसे काम

Wed, 23 Mar 2022 08:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Mar 2022 08:57 AM IST
विज्ञापन
Delhi Mother Killed Daughter The Accused Woman Had Turned camera of neighbor house
Delhi Mother Killed Daughter - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में दो महीने की बच्ची अनन्या कौशिक की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद पुलिसकर्मी भी बेरहम मां की करतूत जानकर हैरान रह गए। खुलासा हुआ है कि आरोपी मां डिंपल कौशिक ने बच्ची की हत्या चलती वाशिंग मशीन में डालकर की थी। मासूम को मौत की नींद सुलाने के बाद आरोपी मां ने शव को 16 घंटे पलंग पर लिटाकर रखा था। राज खुलने के डर से बच्ची के शव को करीब एक घंटे पहले ओवन में छिपा दिया था। दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने बताया कि बच्ची की हत्या मुंह दबाकर हुई है। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार डिंपल दूसरा बच्चा लड़की होने से परेशान थी, इसलिए उसने मासूम का बेरहमी से कत्ल किया। पुलिस अब आरोपी मां को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। ताकि पूरा सच सामने आ सके।
Delhi Mother Killed Daughter The Accused Woman Had Turned camera of neighbor house
मृत नवजात की दादी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सड़ गल गया था बच्ची का शव
16 घंटे रखे रहने के कारण बच्ची का शव काफी हद तक सड़-गल गया था। शव से बदबू भी आने लग गई थी। हैरान करने वाली बात यह है कि परिजनों को बदबू आने से भी बच्ची के बारे में पता नहीं चला। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने बताया कि बच्ची के शरीर पर काफी चोट के निशान मिले हैं।
Delhi Mother Killed Daughter The Accused Woman Had Turned camera of neighbor house
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां - फोटो : अमर उजाला
बच्ची का मुंह दबाकर हत्या की गई है। पुलिस आरोपी डिंपल को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी और ये पता करेगी कि उसने बेटी की हत्या कैसे की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह खुलासा होगा कि बच्ची की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Mother Killed Daughter The Accused Woman Had Turned camera of neighbor house
घटनास्थल पर मौजूद जांच टीम - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी के घर में लगे कैमरे को घुमाया था
दूसरी मंजिल पर पड़ोसी के घर में कैमरा लगा हुआ है। आरोपी डिंपल ने पड़ोसी के घर में लगे कैमरे को भी घुमा दिया था, ताकि बच्ची को लाते और ले जाते हुए वह कैमरे में कैद न हो पाए। 

 
विज्ञापन
Delhi Mother Killed Daughter The Accused Woman Had Turned camera of neighbor house
घर के बाहर मौजूद मोहल्ले वाले - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कैमरे की डीवीआर को जब्त कर लिया और इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी बच्ची को लाते और ले जाते हुए कैमरे में कैद हुई है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed