{"_id":"5ed31ecd8ebc3e90a24a751d","slug":"mla-daughter-sakshi-mishra-to-meet-husband-ajitesh-at-police-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विधायक की बेटी साक्षी भी पति से मिलने पहुंची थाने, एसपी से कहा-सर, अजितेश को छोड़ दो...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विधायक की बेटी साक्षी भी पति से मिलने पहुंची थाने, एसपी से कहा-सर, अजितेश को छोड़ दो...
Sun, 31 May 2020 08:46 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 31 May 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
Sakshi Mishra Husband Ajitesh
- फोटो : अमर उजाला
विधायक की बेटी साक्षी के पति अजितेश और उसके दोस्त सपा नेता वैभव गंगवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात बरेली में कार ओवरटेक करने से बौखलाए अजितेश ने अपने दोस्त सपा नेता वैभव गंगवार के साथ एक बाइक सवार को सरेराह बुरी तरह पीटा था। पुलिस से भी अभद्रता की थी।
साक्षी का पति अजितेश
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित की तहरीर पर लूट, मारपीट और धमकाने के अलावा आवास विकास चौकी इंचार्ज की तरफ से लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शनिवार सुबह दोनों को जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले थाने में एसपी सिटी ने भी दोनों से पूछताछ की थी।
साक्षी अजितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि जनकपुरी के एक मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे दीपांश माहेश्वरी अपने दोस्त के पिता की दवा लेने वीर सावरकर नगर गए थे। वहां से रात सवा दस बजे बाइक से लौट रहे थे। सेलेक्शन प्वाइंट चौराहे के पास उन्होंने उत्तराखंड नंबर की एक एसयूवी को ओवरटेक किया। इसके बाद एसयूवी ने उनका पीछा शुरू कर दिया। मस्जिद के पास उनकी बाइक को साइड मारकर गिरा दिया। इसके बाद कार से उतरे दो लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
shakshi
- फोटो : अमर उजाला।
कार सवार अजितेश और उसके दोस्त समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष वैभव गंगवार ने दीपांश को बुरी तरह पीटा। साथ ही वीडियो बनाने पर उसका मोबाइल भी छीन लिया। बाद में पुलिस के दबाव बनाने पर लौटाया। पुलिस थाने लेकर आई तो वहां भी अजितेश ने जमकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर के फटकारने के बाद उसे हवालात में डाल दिया गया। देर रात दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
shakshi
- फोटो : अमर उजाला।
अजितेश से मिलने थाने पहुंची साक्षी
शनिवार को अजितेश की पत्नी साक्षी ससुराल वालों के साथ प्रेनगर थाने पहुंची। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते निगरानी के लिहाज से एसपी सिटी थाने में मौजूद थे। उन्होंने इंस्पेक्टर के कार्यालय में दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद साक्षी और उसके ससुराल वालों से भी बात की।
शनिवार को अजितेश की पत्नी साक्षी ससुराल वालों के साथ प्रेनगर थाने पहुंची। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते निगरानी के लिहाज से एसपी सिटी थाने में मौजूद थे। उन्होंने इंस्पेक्टर के कार्यालय में दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद साक्षी और उसके ससुराल वालों से भी बात की।