छह दिन पहले जब मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का कोरोना से निधन हुआ था तब किसने ये सोचा था कि कुछ दिन बाद ही ये दुखद खबर आएगी कि देश के फ्लाइंग सिख भी इस दुनिया में नहीं रहे। वो भी तब जब उनके कोरोना संक्रमण का स्तर भी बहुत ज्यादा नहीं था और बीमारी के दौरान ही दिए गए अपने आखिरी इंटरव्यू में उन्होंने वादा किया था वह तीन-चार दिन में ठीक होकर वापस आ जाएंगे।कोरोना संक्रमण का पता चलने के बाद समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह ने कहा था कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे और उन्हें यकीन था कि अपनी स्वस्थ जीवन शैली और नियमित व्यायाम के दम पर वह वायरस को हरा देंगे। 91 वर्ष के मिल्खा का एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में निधन हो गया। आगे पढ़ें उन्होंने अपनी आखिरी बातचीत में और क्या-क्या कहा था....
टूट गया वादा: 'चिंता मत करो, तीन-चार दिन में हो जाऊंगा ठीक' आखिरी इंटरव्यू में मिल्खा सिंह ने यूं बंधाया था ढांढस
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन