फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश, आज जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट

Thu, 22 Sep 2022 06:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 22 Sep 2022 06:39 AM IST
सार

मानसून जाते-जाते लगातार तीसरे दिन भी दिल्ली-एनसीआर पर मेहरबान है। बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। आज बादल जमकर बरस सकते हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Meteorological Department expressed the possibility of heavy rain in Delhi on Thursday issued a yellow alert
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

मानसून जाते-जाते लगातार तीसरे दिन भी दिल्ली-एनसीआर पर मेहरबान है। बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। आज बादल जमकर बरस सकते हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मानसून की विदाई अब करीब आ गई है। इस कड़ी में जाते हुए बादल दिल्ली-एनसीआर की हवा को साफ कर रहे हैं। यही वजह है कि बीते दो दिनों से लगातार बारिश होने की वजह से हवा की सेहत संतोषजनक से लेकर औसत श्रेणी में बनी हुई है। लगातार दूसरे दिन सबसे खराब स्थिति गुरुग्राम की रही है। यहां का एक्यूआई 136 दर्ज किया गया है। एक दिन पहले यह आंकड़ा 141 था। वहीं, बुधवार को दिल्ली और गाजियाबाद शहरों का एक्यूआई 109 व 106 क्रमश: के साथ संतोषजनक श्रेणी में रहा। विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि मानसून की विदाई के बाद प्रदूषण का मीटर तेजी से चढ़ेगा व हवा की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। 


 

Meteorological Department expressed the possibility of heavy rain in Delhi on Thursday issued a yellow alert
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ. एसके त्यागी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के लिए विभिन्न स्त्रोत जिम्मेदार हैं। अभी दिल्ली-एनसीआर के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। हालांकि, अभी इसका धुआं दिल्ली-एनसीआर तक नहीं पहुंचा है, लेकिन स्थानीय स्तर पर उड़ने वाली धूल व अन्य प्रदूषकों की वजह से हवा की सेहत बिगड़ रही है। बीते दो दिनों से बारिश की वजह से वातावरण में मौजूद प्रदूषक तत्व जमीन पर बैठ गए हैं। अगले दो से ती दिनों में बारिश की दौर खत्म होने के बाद प्रदूषकों को जमने में मदद मिलेगी व दिल्ली-एनसीआर की सांसों पर फिर से संकट शुरू हो जाएगा। 
 

Meteorological Department expressed the possibility of heavy rain in Delhi on Thursday issued a yellow alert
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

हवा की रफ्तार रहेगी कम, मिक्सिंग हाइट व वेंटिलेशन इंडेक्स घटेगा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार कम होने के साथ मिक्सिंग हाइट व वेंटिलेशन इंडेक्स भी कम होगा। पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं का दौर जारी रहेगा व 22 से 24 सितंबर तक हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रहेगी। वहीं, हवा की रफ्तार आठ से 22 किलोमीटर प्रतिघंटा तक दर्ज की जा सकती है। मिक्सिंग हाइट 1300 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 4300 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रह सकता है, जबकि बुधवार को मिक्सिंग हाइट 2100 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 4500 वर्ग मीटर प्रति सेकंड रहा था। बता दें कि वेंटिलेशन इंडेक्स छह हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड व हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा से कम होने पर प्रदूषकों को फैलने में मदद नहीं मिलती है व प्रदूषण बढ़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meteorological Department expressed the possibility of heavy rain in Delhi on Thursday issued a yellow alert
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : पीटीआई

2.5 माइक्रोमीटर से बड़े कणों की पीएम 10 में रही 51 फीसदी हिस्सेदारी
केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पीएम 10 में 2.5 माइक्रोमीटर से बडे़ कणों की हिस्सेदारी 51 फीसदी रही है। आगामी दो दिनों तक बारिश की संभावना को देखते हुए हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रह सकती है। वहीं, हवा की रफ्तार भी मध्यम रहेगी। बुधवार को पीएम 10 का स्तर 95 व पीएम 2.5 का स्तर 44 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Meteorological Department expressed the possibility of heavy rain in Delhi on Thursday issued a yellow alert
बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

गुरुवार को तेज होगी बारिश, यलो अलर्ट जारी 
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को दिनभर मौसम सुहाना रहा। दोपहर तक मौसम ने करवट ली और कुछ जगहों पर तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 2.8 मिमी व गुरुग्राम में 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा नोएडा, फरीदाबाद व ग्रेटर नोएडा में भी बारिश हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को कुछ जगहों पर तेज बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed