फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली : मेगा जॉब फेयर में बड़ी संख्या में कंपनियां लेंगी हिस्सा, केजरीवाल करेंगे उद्घाटन

Thu, 26 Oct 2017 12:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Oct 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
mega job fare in delhi arvind kejriwal to inaugurate the fare
job

दिल्ली सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए मेगा जॉब फेयर का आयोजन करने जा रही है। 7-8 नवंबर को त्यागराज स्टेडियम में कई कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का हुनर परखेंगे। फेयर का उद्घाटन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे।

Trending Videos
mega job fare in delhi arvind kejriwal to inaugurate the fare
jobs

दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय ने बताया कि नोटबंदी और जीएसटी के बाद निजी सेक्टर में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार छिना है। गोपाल राय ने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार तीन साल में काले धन का पता नहीं लगा सकी, लेकिन बेरोजगारी में इजाफा इस बीच जरूर हुआ है।

mega job fare in delhi arvind kejriwal to inaugurate the fare
job - फोटो : सोशल मीड‌िया

गोपाल राय के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने 2015 में निजी कंपनियों के साथ मिलकर जॉब फेयर की नई पहल शुरू की थी। बड़ी संख्या में युवाओं को इससे रोजगार दिलाया गया। इसी कड़ी में सरकार 7-8 नवंबर को मेगा जॉब फेयर लगा रही है। 7 नवंबर को 12 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसकी शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
mega job fare in delhi arvind kejriwal to inaugurate the fare
job shimla

सरकार ने पंजीकरण के लिए ऑनलाइन जॉब पोर्टल लांच किया है। www.employement.delhigovt.nic.in पर लॉगइन कर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। गोपाल राय ने बताया कि करीब 350 कंपनियों से बात हुई है। इसमें से 80-90 कंपनियों के फेयर में शामिल होने की उम्मीद है। इससे करीब पांच लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
mega job fare in delhi arvind kejriwal to inaugurate the fare
job - फोटो : हफ‌िंगटन पोस्ट

जागरूकता फैलाने के लिए सरकार प्रचार भी कर रही है। रोजगार कार्यालयों में रजिस्टर्ड लोगों को मेसेज भेजा जाएगा। बाकी लोगों तक जानकारी देने के लिए एफएम चैनल का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बड़ी संख्या में युवा यहां पहुंचेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed