फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi: पहली मंजिल से बच्ची को फेंकने के मामले में नया मोड़, बच्चों के बैग और जूते में कैमरा ढूंढ रही थी टीचर

Sat, 17 Dec 2022 08:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 17 Dec 2022 08:10 AM IST
विज्ञापन
mcd school teacher throws girl in delhi After throwing girl teacher also injured school in-charge
mcd school teacher throws girl - फोटो : अमर उजाला
स्कूल की बालकनी से बच्ची को नीचे फेंकने वाली शिक्षिका को लेकर कई बातों का खुलासा हुआ है। पता चला है कि बच्ची को फेंकने के बाद उसने स्कूल प्रभारी  को भी घायल किया था। 

पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों ने बताया कि शिक्षिका बच्चों के बैग और जूते में कैमरे की तलाश कर रही थी। वह कह रही थी कि उनलोगों ने अपने बैग और जूते में कैमरा छिपा रखा है। वह बच्चों को कैमरा दिखाने के लिए कह रही थी। वह सारे बच्चों के बैग खोलकर और जूते उतरवाकर कैमरा ढूंढ रही थी। परिजनों ने बताया कि जिस बच्ची को शिक्षिका ने पहली मंजिल से फेंका, उस बच्ची ने शिक्षिका को बैग खोलकर नहीं दिखा रही थी। जिससे वह गुस्से में आ गई और उसपर हमला कर दिया।
mcd school teacher throws girl in delhi After throwing girl teacher also injured school in-charge
mcd school teacher throws girl - फोटो : अमर उजाला
स्कूल प्रभारी को भी घायल किया
छात्रा को फेंके जाने की जानकारी मिलते ही स्कूल इंचार्ज वर्षा कक्षा के पास पहुंची। कक्षा का दरवाजा बंद था। वर्षा ने उसे खुलवाया तो गीता ने उनपर भी हमला कर दिया और उन्हें मारना शुरू कर दिया। मारपीट में वर्षा के सिर, गर्दन और पेट में चोटें आई हैं। उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया, जहां गर्भवती होने के कारण उनका अल्ट्रासाउंड भी किया गया। कक्षा में चारों तरफ बोतलें और किताब कॉपी बिखरा पड़ा था।


 
mcd school teacher throws girl in delhi After throwing girl teacher also injured school in-charge
mcd school teacher throws girl - फोटो : अमर उजाला
परिवार ने कहा डिप्रेशन में शिक्षिका
हिरासत में लिए जाने के बाद शिक्षिका काफी उत्तेजित थी और थाने में वह नारेबाजी कर रही थी। पुलिस ने शिक्षिका के परिवार वालों से संपर्क किया। जिसमें परिवार वालों ने बताया कि शिक्षिका डिप्रेशन में है। गीता मूलत: हरियाणा की रहने वाली है। करीब डेढ़ साल पहले झज्जर निवासी रूपेश से प्रेम विवाह हुआ था। अपनी मर्जी से शादी करने की वजह से परिवार वालों ने उससे नाता तोड़ लिया था। इस बीच उसका पति और ससुराल वालों से मनमुटाव हो गया। उसके बाद से वह कमला नगर स्थित पीजी में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
mcd school teacher throws girl in delhi After throwing girl teacher also injured school in-charge
टीचर ने 5वीं क्लास की छात्रा को स्कूल की पहली मंजिल से फेंका - फोटो : सोशल मीडिया
जांच में पता चला कि छह महीना पहले गीता के पिता का देहांत हो गया था। गीता अपने पिता से काफी लगाव था। पिता की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिक्षिका जिस तरह से हरकत कर रही है, उससे लगता है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। शिक्षिका की मेडिकल जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
mcd school teacher throws girl in delhi After throwing girl teacher also injured school in-charge
श्वेता चौहान, DCP, मध्य दिल्ली - फोटो : एएनआई
देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षिका गीता देसवाल को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती पूछताछ में शिक्षिका ने बच्ची को फेंकने की बात कबूल कर ली है। शिक्षिका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे हमला करने के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस शिक्षिका से लगातार पूछताछ कर रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed