फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद ने पत्नी से फोन पर आखिरी बार कहा- ‘बच्चों को स्कूल से ले आ, मैं शाम को करूंगा बात’

Sun, 03 Mar 2019 01:24 AM IST
शाहरुख खान राजीव शर्मा, अमर उजाला, गाजियाबाद
राजीव शर्मा, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
martyr vinod kumar says after returning from camp will talk to children
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला
कुपवाड़ा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान विनोद कुमार ने आखिरी बार शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे पत्नी नीतू से फोन पर बात की थी। उस वक्त दोनो बच्चों को स्कूल से लेने जा रही नीतू से विनोद ने शाम को बात करने का वादा किया था और कहा कि ‘मैं ऑपरेशन में हूं, बच्चों को ले आ, शाम को कैंप में पहुंचकर बात करूंगा’। 

 
martyr vinod kumar says after returning from camp will talk to children
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला
शाम हुई तो विनोद का फोन नहीं उसकी शहादत की खबर मिली। पत्नी नीतू अब बिलख-बिलख कर यही कह रही है कि कोई उसकी विनोद से एक बार बात करा दे। सीआरपीएफ के शहीद हुए जवान विनोद कुमार का बेटा अंश (9) और बेटी एलिस अवनी (5) मोदीनगर के दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। 
martyr vinod kumar says after returning from camp will talk to children
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला
नीतू भी किराए के मकान में मोदीनगर में ही रहती हैं, लेकिन कुछ दिनों पूर्व उनके पैर में चोट लगने के कारण वह पतला में ससुराल में रह रही थीं। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नीतू बच्चों को स्कूल से लाने मोदीनगर जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने पति विनोद कुमार को फोन किया। विनोद ने बताया कि वह एक ऑपरेशन में हैं, आतंकवादी जिस घर में छिपे हैं उसमें आग लगा दी है, फिलहाल बात नहीं कर सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
martyr vinod kumar says after returning from camp will talk to children
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने नीतू से कहा कि ‘ऑपरेशन पूरा होने वाला है, तू बच्चों को स्कूल से ले आ, मैं शाम को फोन पर बात करुंगा’। कॉल डिस्कनेक्ट हो जाने के बाद नीतू बच्चों को लाने स्कूल चली गई। शाम को नीतू ने पति विनोद के फोन पर कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुई। शाम पांच बजे विनोद की बटालियन के उच्चाधिकारियों का फोन आया और गोली लगने से विनोद की हालत गंभीर होने की बात कही। 
विज्ञापन
martyr vinod kumar says after returning from camp will talk to children
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला
करीब दो घंटे बाद उनके अफसरों का दोबारा फोन आया और विनोद की शहादत की खबर परिजनों को दी। सभी ने सुबह तक पत्नी से विनोद की शहादत की बात को छिपाए रखा। शनिवार की सुबह जब शहीद की पत्नी नीतू को पता चला तो वह बिलखने लगी, नीतू बार-बार इसी बात को दोहरा रही है कि फोन पर बात करने का वादा कर पति उसे छोड़कर कैसे जा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed