फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवकों में सीट को लेकर हुआ था झगड़ा, ट्रेन में बीफ के शक में हुई हत्या की ये है सच्चाई

Sat, 24 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 24 Jun 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
man stabbed to death for not allegedly carrying beef but to occupy seat in train
मृतक के परिजन और रिश्तेदार। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से मथुरा जा रही ईएमयू ट्रेन में बृहस्पतिवार की देर रात विशेष समुदाय के एक युवक की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। बताया जा रहा था कि बीफ खाने के शक में युवक की ट्रेन में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई, लेकिन असलियत में जो हुआ वो काफी हैरान करने वाला है।
man stabbed to death for not allegedly carrying beef but to occupy seat in train
man stabbed to death in train
बृहस्पतिवार की देर रात बल्लभगढ़ के गांव खंदावली निवासी हाशिम, जुनैद, मोहसिन व मोइन दिल्ली से ईद के लिए खरीदारी करके वापस आ रहे थे।  तुगलकाबाद स्टेशन पर चार लोग ट्रेन में चढ़ गए तथा उन्होंने सीट पर बैठने को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब मोहसिन और उनके साथियों ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर बीफ खाने के आरोप लगाते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं ट्रेन में अन्य सात-आठ लोग भी आरोपियों के साथ हो लिए तथा मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान दो युवकों ने चाकू निकालकर मोहसिन, जुनैद, हासिम व मोइन पर हमला कर दिया। 
man stabbed to death for not allegedly carrying beef but to occupy seat in train
man stabbed to death in train
गौरतलब है कि मोहसिन के फोन करने पर उसका भाई शाकिर बल्लभगढ़ स्टेशन पर पहुंच। जब उसने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी घायल कर दिया तथा उन्हें असावटी स्टेशन पर ट्रेन से फेंक दिया तथा फरार हो गए। मामले की सूचना जैसे ही जीआरपी पुलिस को पता चली तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए समयपुर रोड बल्लभगढ़ के पवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जबकि चाकुओं के हमले से मरने वाले जुनैद की मौत हो गई थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल जिला नागरिक अस्पताल में शवगृह में रखवा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
man stabbed to death for not allegedly carrying beef but to occupy seat in train
man stabbed to death in train
इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन व काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग अस्पताल पहुंच गए। इसे देखते हुए एसपी व डीएसपी खुद अस्पताल में पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन
man stabbed to death for not allegedly carrying beef but to occupy seat in train
man stabbed to death in train
जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाए गए शव का शुक्रवार की सुबह रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान अस्पताल में किसी तरह का विवाद न हो इसके लिए भारी पुलिस दल मौजूद था। जीआरपी के डीएसपी महेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक कमलदीप भी अस्पताल में मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने इस मामले में करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी के पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमों का  गठन भी कर दिया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed