फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल में भर्ती बहन के ससुर को देखने का बहाना बनाकर घर से निकला था गैंगरेप का मुख्य आरोपी

Fri, 23 Jun 2017 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 23 Jun 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
gurugram sohna gangrape all accused arrested, family disclose important information
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम से अगवा कर महिला से गैंगरेप कर ग्रेटर नोएडा के कासना में फेंकने वाले आरोपी घर से झूठ बोलकर निकले थे और दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया था। खास बात यह है कि आरोपी अलग-अलग बहाने बनाकर घर से निकले थे और एक ही कार से साथ गुरुग्राम पहुंचे थे। फरार मुख्यारोपी गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती बहन के ससुर को देखने के लिए गुरुग्राम गया था और परिजनों के मुताबिक वह उनको देखने अस्पताल भी पहुंचा था। ग्रेटर नोएडा में इमलिया के तीनों मुख्यारोपी शादीशुदा हैं। उनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच की है। 
gurugram sohna gangrape all accused arrested, family disclose important information
sohna gangrape
ग्रुरुग्राम गैंगरेप के खुलासे के बाद ग्रेनो का इमलिया गांव अचानक चर्चाओं में आ गया। वहां जाकर पड़ताल की गई और आरोपियों के परिजनों से बात की गई तो वह अपने बेटों के नाम दरिंदगी केस में आने से हैरान थे। किशन के परिजनों ने बताया कि वह गुरुग्राम में एक कंपनी के अधिकारी की कार चलाने की नौकरी करता है। 8 मई को वह अपने बहन के विवाह पर गांव आया था। इसके बाद वह नौकरी पर नहीं लौटा। नौकरी पर नहीं जाने के पीछे उसके परिजनों का कहना है कि उक्त अधिकारी के परिवार समेत छुट्टी पर चले जाने के कारण वह वहां नहीं लौटा। 
 
gurugram sohna gangrape all accused arrested, family disclose important information
sohna gangrape - फोटो : अमर उजाला

किशन की बहन के ससुर कई दिनों से बीमार हैं। कुछ दिन पहले उन्हें ग्रेटर नोएडा के अस्पताल से गुरुग्राम ले जाया गया था। किशन घर से बहन के बीमार ससुर को देखने जाने की कहकर निकला था। परिजनों की माने तो वह गुरुग्राम के अस्पताल बहन के ससुर को देखने पहुंचा था लेकिन परिजनों ने उस दौरान अस्पताल में उसके साथ अन्य किसी के जाने से इंकार किया है। इसका मतलब वह दो अन्य आरोपियों को अस्पताल के आसपास छोड़ गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram sohna gangrape all accused arrested, family disclose important information
sohana gangrape

इमलिया गांव में जब नरेश के घर जाने का प्रयास किया गया तो उनके परिचित ने बताया कि घर केवल उसकी मां व पत्नी है। पत्नी को दुख और सदमे से बचाने के लिए उसे नरेश की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गई है। नरेश और उसके भाई ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। उनकी कई गाडिय़ां टैक्सी में चलती हैं। नरेश भी टैक्सी में कार चलाता है। गुरुग्राम जाने के दौरान नरेश की सेंट्रो कार ही तीनों आरोपी ले गए थे और गुरुग्राम के रास्तों की जानकारी होने के कारण किशन ने कार ड्राइव की थी। नरेश घर पर आगरा बुकिंग पर टैक्सी ले जाने की बात कहकर निकला था। 
 
विज्ञापन
gurugram sohna gangrape all accused arrested, family disclose important information
sohana gangrape


उधर, तीसरे आरोपी राहुल के मूल परिवार में भी परिजनों के घर पर नहीं होने की जानकारी दी गई लेकिन उसके अन्य परिवार के लोगों ने बताया कि राहुल सिक्योरिटी गार्ड कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है। उसका लुक्सर गांव में सिक्योरिटी कंपनी का ऑफिस है और वह घर से किसी शादी में जाने की बात कहकर निकला था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed