एक शख्स ने फ्लिपकार्ट से रेडमी नोट 4 ऑर्डर किया और जब डिलीवरी ब्वॉय के सामने उसने पैकेट खोला तो उसमें से कुछ ऐसा निकला कि हैरान होकर उसने अपना सिर ही पकड़ लिया। (सभी फोटोः लाल सिंह)
2 of 5
soap in mobile box
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर मोबाइल का ऑर्डर देने पर मोबाइल के डिब्बे में कपड़े धोने के साबुन की टिकिया मिली। पीड़ित ने डिलीवरी ब्वॉय के सामने ही पैकेट को खोला और साबुन निकलने पर उसके साथ पार्सल की फोटो खींचकर फ्लिपकार्ट को ऑनलाइन शिकायत की है।
फ्लिपकार्ट ने 27 मई तक उनकी शिकायत का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। घटना बी-17, सेक्टर-21 जलवायु विहार में रहने वाले व्यवसायी नितिन वर्मा के साथ हुई। नितिन ने बताया कि उन्होंने 19 मई को फ्लिपकार्ट पर रेडमी नोट 4 मोबाइल का ऑर्डर दिया था। (सभी फोटोः लाल सिंह)
4 of 5
soap in mobile box
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह एक डिलीवरी ब्वॉय उनका मोबाइल लेकर घर पहुंचा। उन्होंने एहतियातन डिलीवरी ब्वॉय के सामने ही मोबाइल का डिब्बा खोला तो उसमें मोबाइल की जगह कपड़े धोने का साबुन रखा था।
नितिन के अनुसार ये धोखाधड़ी फ्लिपकार्ट कंपनी या जिओमी कंपनी द्वारा पैकिंग के दौरान की गई है। अगर फ्लिपकार्ट 27 मई तक उनकी शिकायत का निस्तारण नहीं करती है तो वह मामले में पुलिस से शिकायत करेंगे। फिलहाल उन्होंने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।