{"_id":"59c396ce4f1c1b9a688b5c3d","slug":"man-killed-sister-in-law-in-ghaziabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिसे भाई बना रखा घर में उसी ने भाभी के साथ की ऐसी दरिंदगी जिसे देख कांप जाए रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसे भाई बना रखा घर में उसी ने भाभी के साथ की ऐसी दरिंदगी जिसे देख कांप जाए रूह
लाजपत नगर में बुधवार रात देवर ने चाकू से गला रेतकर अपनी भाभी की हत्या कर दी। हत्या के बाद देवर ने थाना साहिबाबाद में आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। देर रात तक पुलिस आरोपी से पूछताछ में लगी थी।
2 of 5
murder
लाजपत नगर के संगम अपार्टमेंट में ओमपाल अपनी पत्नी अनीता (27) के साथ रहते हैं। उनकी तीन साल की एक बेटी भी है। ओमपाल का भाई आकाश भी उनके साथ रहता है। ओमपाल अपने भाई के साथ पार्किंग का काम करते हैं।
3 of 5
बुधवार रात करीब सवा दस बजे आकाश ने अपनी भाभी अनीता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आकाश भागने की बजाय साहिबाबाद थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि उसने भाभी की हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंचीत तो कमरे में अनीता का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शव के पास चाकू भी था। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश से पूछताछ जारी है। उसने अब तक हत्या करने का स्पष्ट कारण नहीं बताया है। ओमपाल को यकीन नहीं हो रहा था कि उसके भाई ने पत्नी की हत्या की है। उसका रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
5 of 5
खून से सने हाथ देख थाने में हड़कंप: रात करीब साढे़ दस बजे आकाश जब साहिबाबाद थाने पहुंचा तो उसका हाथ खून से सना हुआ था। उसने कहा कि भाभी का कत्ल कर दिया है। इससे इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने हत्या का कारण पूछा तो वह भाभी को गालियां देने लगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।