फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कौन था सुंदरपाल, जिसने बेटा-बेटी को मौत देकर दी जान, ऐसा होता तो जिंदा होते सभी

Wed, 13 Mar 2019 02:42 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Mar 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
Man Hanging Himself With Two Children Poison Feeding In Ghaziabad side story
murder and suicide ghaziabad

गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने अपने ही बेटा-बेटी को जहर देकर जान से मार दिया और खुद भी आत्महत्या कर लिया। शख्स का नाम सुंदरपाल है, बताया जा रहा है कि सुंदरपाल कारोबार में घाटे की वजह से मानसिक रूप से परेशान था। आइए जानते हैं पूरी कहानी...

Man Hanging Himself With Two Children Poison Feeding In Ghaziabad side story
murder and suicide ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

सुंदरपाल गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नूरनगर सिहानी में रहता था। वह मनाली में कांट्रेक्ट पर होटल चलाता था। घर बेटा तुषार (15), बेटी माही (11) और पत्नी शशि थी। दो महीने पहले बर्फ अधिक पड़ने के कारण वह घर आ गए था। व्यापार सही न चलने के कारण अवसाद से ग्रस्त था। 

Man Hanging Himself With Two Children Poison Feeding In Ghaziabad side story
murder and suicide ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

पिछले दो महीने से वह डायरी के पन्नों पर कुछ न कुछ लिखता रहता था। आखिरी पेज पर छह मार्च से लिखना शुरू किया है। छह मार्च को लिखा है लोन कराने वाले एजेंट को फोन किया तो उसने बताया कि 6.90 लाख रुपये का लोन पास हो गया है, आपके खाते में सात मार्च को रुपया पहुंच जाएगा। सात मार्च को फोन करने पर बोला आठ मार्च को आ जाएगा और फोन काट दिया। आठ मार्च को फोन किया तो बोला सोमवार तक आ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Man Hanging Himself With Two Children Poison Feeding In Ghaziabad side story
murder and suicide ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

मैंने फोन कर कहा कि सोमवार के बाद में इंतजार नहीं कर सकूंगा। सुसाइड नोट में 11 मार्च को लिखा है कि एजेंट को फिर से कॉल किया। एजेंट ने जबाव दिया कि सुंदरपाल 12 से एक बजे के बीच में आपका चेप्टर ही बंद कर दूंगा। तभी से उसका फोन बंद जा रहा है। 12 मार्च तड़के कमरे में कूंदे पर सुंदरपाल का शव लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस जांच में जुटी है।


 

विज्ञापन
Man Hanging Himself With Two Children Poison Feeding In Ghaziabad side story
murder and suicide ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

आत्महत्या से पहले सुंदरपाल ने एक सुसाइड नोट तैयार किया। इसमें मरने के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है, लेकिन इतना लिखा है कि अगर लोन पास नहीं हुआ तो आज मेरी आखिरी रात होगी। लोन कराने वाले एजेंट के झूठ बोलने से भी वह आहत था। बच्चों की हत्या क्यों की इसके बारे में कुछ नहीं लिखा। जांच के बाद पता चला कि अगर अगर लोन पास हो गया होता तो इन सब की नौबत नहीं आती। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed