फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक और बुराड़ी कांड: सामने आई पिता और बेटियों की जान देने की वजह... इस कारण बिगड़ी हीरालाल की स्थिति; तस्वीरें

Sun, 29 Sep 2024 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Sep 2024 11:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi Family Suicide Case Man Committed Suicide Along With His Four Daughters in Vasant Kunj Know Reasons
delhi suicide - फोटो : अमर उजाला
Delhi Vasant Kunj Family Suicide Case: दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली। हीरालाल गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था। एक वर्ष पहले उसकी पत्नी की कैंसर से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद बेटियों की देखभाल पर ज्यादा समय देने की वजह से छह माह पहले उसकी नौकरी भी चली गई थी।


इस घटना ने एक बार फिर 1 जुलाई, 2018 के बुराड़ी कांड की याद दिला दी, जिसमें एक ही परिवार के 11 लोगों ने सामूहिक खुदकुशी कर ली थी। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि वसंतकुंज के रंगपुरी गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के खुदकुशी करने की घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह हुआ, जब घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। 
Delhi Family Suicide Case Man Committed Suicide Along With His Four Daughters in Vasant Kunj Know Reasons
एक पिता ने अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ इस इमारत की तीसरी मंजिल पर अपने घर में खुदकुशी कर ली - फोटो : भूपिंदर सिंह
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भीतर से बंद दरवाजा तोड़ा, तो पांच सड़े-गले शव मिले। पिता हीरालाल का शव एक कमरे में मिला और बेटियां दूसरे कमरे में एक ही बिस्तर पर मृत मिलीं। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हीरालाल ने यह कदम उठाने से पहले संतान की लंबी आयु के लिए की जाने वाली जीतिया पूजा भी की थी।

उसे सीसीटीवी फुटेज में 24 तारीख को घर के अंदर जाते देखा गया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच से प्रतीत होता है कि हीरालाल ने पहले बेटियों को सल्फास खिलाया और बाद में खुद खा लिया। शवों के पास से सल्फास की गोलियां और डस्टबिन में जूस के टेट्रा पैक और पानी की बोतल मिली है।
Delhi Family Suicide Case Man Committed Suicide Along With His Four Daughters in Vasant Kunj Know Reasons
delhi suicide - फोटो : एजेंसी
चलने-फिरने में असामर्थ थीं बेटियां
हीरालाल (46) की चारों बेटियां, नीतू (26), निक्की (24), नीरू (23) और निधि (20) चलने-फिरने में असमर्थ थीं। हीरालाल के भाई मोहन शर्मा और भाभी गुड़िया शर्मा ने बताया कि हीरालाल ने अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद पारिवारिक मामलों में रुचि लेना बंद कर दिया था। पत्नी की मृत्यु के बाद हीरालाल किसी न किसी अस्पताल में अपनी बेटियों का इलाज कराने में व्यस्त रहता था। बेटियां शायद ही कभी कमरे से बाहर निकलती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Family Suicide Case Man Committed Suicide Along With His Four Daughters in Vasant Kunj Know Reasons
इमारत की गैलरी में चारों तरफ फोरेंसिक जांच टीम द्वारा इस्तेमाल किये गए ग्लब्स आदि बिखरे दिखाई दिए - फोटो : भूपिंदर सिंह
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पिता हीरालाल कारपेंटर का काम करता था। हीरालाल पिछले 28 वर्षों से इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर, वसंत कुंज में बढ़ई का काम करता था। उसका वेतन 25 हजार रुपये प्रति माह था। पत्नी की मौत एक साल पहले कैंसर से हुई थी। उसके बाद हीरालाल अकेला पड़ गया था। पत्नी की मौत के बाद वह पूरी तरह टूट चुका था। इस साल जनवरी से वह नियमित तौर पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच पा रहा था। इस कारण उसने नौकरी  छोड़ दी थी। इससे वह घोर आर्थिक परेशानी से घिर गया था।
 
विज्ञापन
Delhi Family Suicide Case Man Committed Suicide Along With His Four Daughters in Vasant Kunj Know Reasons
मृतक हीरालाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कदम-कदम पर परेशानियां, अंत में साहस ने दिया जवाब
रंगपुरी में जहां पिता-बेटियों ने खुदकुशी की वह करीब 300 गज में चार मंजिला इमारत है। हर मंजिल पर आठ फ्लैट बने हुए हैं। चौथी मंजिल पर हीरालाल का परिवार रहता था। इमारत में कम से कम 25 परिवार किराये पर रहते हैं। पड़ोसियों का कहना है कि पत्नी सुनीता देवी की मौत के बाद हीरालाल की स्थिति और बिगड़ गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि लगातार बढ़ती परेशानियों के आगे उसका साहस जवाब दे गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed