फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैट्रिमोनियल साइट्स से लड़कियों को फंसाकर उनके साथ करता था गंदा काम

Fri, 08 Sep 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Sep 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
man caught who used to do fraud with girls through matrimonial sites
आरोपी योगेश गर्ग - फोटो : अमर उजाला

मैट्रिमोनियल साइट्स पर महिलाओं व लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनकी इज्जत व रुपये लूटने वाले शातिर बदमाश को शाहदरा पुलिस ने दबोच लिया है।

man caught who used to do fraud with girls through matrimonial sites
demo pic

आरोपी महिलाओं से घुलने-मिलने के बाद उनके साथ अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया व अन्य वेबसाइट्स पर डालने की धमकी देकर रुपये एंठता था। आरोपी अब तक कई राज्यों की करीब 15 महिलाओं से 50 लाख रुपये से अधिक की रकम ठग चुका है। पूछताछ में पता चला कि वह बॉलीवुड मूवी लेडीज वर्सेज रिक्की बहल नामक फिल्म देखकर ठगी के धंधे में उतरा था।

man caught who used to do fraud with girls through matrimonial sites
marriage

पुलिस ने विवेक विहार से शादी का झांसा देकर अगवा की गई एक महिला व उसके 12 साल के बेटे को मुक्त कराया है। आरोपी इस महिला से भी 3.50 लाख रुपये से अधिक ठग चुका था। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि 5 सितंबर को विवेक विहार थाने में सपना (42)(बदला हुआ नाम) नामक महिला के भाई ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सरकारी स्कूल में टीचर है। शादी के कुछ साल बाद उसका तलाक हो गया था। उसका 12 साल का एक बेटा भी है जो उसी के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
man caught who used to do fraud with girls through matrimonial sites
फाइल फोटो

बहन ने शादी के लिए जीवन साथी डॉट कॉम पर अपनी जानकारी डाली हुई थी। वेबसाइट्स के जरिये उसकी बहन की पहचान योगेश गर्ग उर्फ समीर गर्ग (34) नामक शख्स से हुई। उसने खुद को अमीर बताते हुए उसकी बहन व भांजे को अगवा कर लिया। उसने सपना से फोन के जरिए संपर्क करने का प्रयास भी किया, लेकिन कोई रिस्पोंस नहीं मिल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस के जरिये आरोपी की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
man caught who used to do fraud with girls through matrimonial sites
एम्स

पिता की बीमारी का बहाना बनाया
पुलिस के कहने पर सपना के भाई ने अपनी बहन को बताया कि उसके पिता एम्स में भर्ती है, वह उन्हें देखने आ जाए। लेकिन सपना ने मुंबई जाने और वहां से आकर पिता को देखने की बात कही। टेक्नीकल सर्विलांस के जरिये पुलिस को सपना की लोकेशन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की मिली। एक टीम को फौरन वहां भेजा गया। लेकिन सपना को वहां ढूंढना मुश्किल था। रेलवे स्टेशन पर मुंबई जाने वाली ट्रेन का प्लेटफॉर्म नंबर बदलने की सूचना लाउडस्पीकर में अनाउंस करा दी गई। जैसे ही आरोपी सपना व बच्चे के साथ कोच से बाहर निकला, पुलिस ने उसे दबोच लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed