दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले स्थानीय दुकानदार रियाजुद्दीन मंसूरी ने अब मृतकों और घायलों के परिवारों की मदद के लिए लोगों से आगे आने की अपील की है। इस दर्दनाक हादसे में 22 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।
दिल्ली अग्निकांड: रियाजुद्दीन ने अपनी दुकान दांव पर लगाकर बचाईं जानें, अब कर रहे ये मांग; हो रही जमकर तारीफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 09 Jun 2026 04:50 PM IST
सार
हादसे वाले दिन जब होटल आग और धुएं की चपेट में था, तब गद्दे का कारोबार करने वाले रियाजुद्दीन मंसूरी और उनके बेटे अरमान बिना अपनी जान की परवाह किए बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने अपनी दुकान से लाखों रुपये के गद्दे निकालकर होटल के बाहर बिछा दिए ताकि खिड़कियों से कूदकर जान बचाने की कोशिश कर रहे लोगों को सहारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन