फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   love story of suhaib ilyasi and anju from lover boy to murderer 

दीवानों की तरह की मोहब्बत फिर दर्दनाक हत्या, ये है सुहैब के लवर बॉय से कातिल बनने की पूरी कहानी

Sat, 23 Dec 2017 10:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Dec 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
love story of suhaib ilyasi and anju from lover boy to murderer 

दो दशक पहले टीवी पर अपने नए अंदाज के साथ क्राइम बेस्ड शो इंडियाज मोस्ट वांटेड लेकर आने वाला तेजतर्रार युवा देखते-देखते देशभर में लोकप्रिय हो गया। इसने निजी जिंदगी में भी इस युवा ने परंपराओं से हटकर अपने प्यार को पाने के लिए घरवालों की मर्जी के खिलाफ एक हिंदू लड़की से ब्याह रचाया।

विज्ञापन

सुहैब इलियासी और अंजू की मुलाकात 1989 में हुई

love story of suhaib ilyasi and anju from lover boy to murderer 

लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इसी प्रेमिका की एक दिन अचानक उसने बेहद निर्ममता से हत्या कर दी और जो कहानी रची उसने दुनिया को चौंका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन में 1993 में दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की

love story of suhaib ilyasi and anju from lover boy to murderer 

असल में सुहैब इलियासी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है जबकि कोर्ट ने सुहैब को अपनी पत्नी अंजू की हत्या का दोषी करार दिया है। सुहैब ने दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पढ़ने वाली अंजू से घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी क्योंकि दोनों का धर्म अलग था। 

विज्ञापन

इंडियाज मोस्ट वांटेड की शुरुआत की

love story of suhaib ilyasi and anju from lover boy to murderer 

​सुहैब इलियासी और अंजू की मुलाकात 1989 में जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई थी। ये दोनों ही यहां मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई कर रहे थे। अंजू के पिता जामिया में मेटलर्जी विभाग के अध्यक्ष थे।

अंजू के जन्मदिन के छह दिन पहले इस घर में जख्मी हालत में मिली

love story of suhaib ilyasi and anju from lover boy to murderer 

दोनों के बीच प्रेम तो पनपने लगा लेकिन दोनों ही घरवाले इस प्रेम और शादी के खिलाफ थे। घरवालों की मर्जी के खिलाफ दोनों ने शादी करने का फैसला किया और लंदन चले गए। ​लंदन में 1993 में दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी कर ली। अंजू और सुहैब अक्टूबर 1994 तक लंदन में ही रहे। जब दोनों भारत वापस आए तो अंजू ने सुहैब के साथ रहने से इनकार कर दिया और वापस लंदन अपने भाई के पास जाकर रहने लगी।
 

love story of suhaib ilyasi and anju from lover boy to murderer 

सूत्रों की मानें तो अंजू सुहैब से तलाक लेना चाहती थी लेकिन सुहैब ने इसका विरोध किया। आखिर दोनों में सुलह हो गई और 1994 में ही सुहैब लंदन गए और दोनों वापस भारत आ गए। 1995 में अंजू ने एक बेटी का जन्म दिया।

love story of suhaib ilyasi and anju from lover boy to murderer 

​इसी दौरान सुहैब ने इंडियाज मोस्ट वांटेड की शुरुआत की जो 1998 में ऑन एयर हुआ। इसी दौरान दोनों में फिर से मतभेद बढ़ गए और अंजू कनाडा स्थित अपनी बहन के पास रहने चली गईं। हालांकि सुहैब फिर से अपनी पत्नी को मनाने कनाडा गए और अंजू 1999 में वापस दिल्ली आ गईं।

love story of suhaib ilyasi and anju from lover boy to murderer 

अंजू ने दिल्ली के मयूर विहार में डेढ़ करोड़ का फ्लैट खरीदा जिसे दस महीने तक सजाया-संवारा गया। दिसंबर 1999 में दोनों इस घर में ‌शिफ्ट हो गए। यहीं पर दोनों ने प्लान किया कि 16 जनवारी को अंजू का बर्थडे मनाया जाएगा और बड़ी पार्टी दी जाएगी।अंजू के जन्मदिन के छह दिन पहले इस घर में जख्मी हालत में उन्हें पाया गया।

love story of suhaib ilyasi and anju from lover boy to murderer 
suhaib ilyasi

​उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। सुहैब ने पुलिस को बताया कि दोनों में कहासुनी के बाद अंजू ने खुद पर चाकू से हमला कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

love story of suhaib ilyasi and anju from lover boy to murderer 

अंजू को घरवालों ने इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत और मामला कोर्ट में गया। 17 साल की अदालती लड़ाई के बाद आखिर कोर्ट ने मान लिया कि अंजू की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि, हत्या थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed