फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shastri Park's furniture market rises from the ashes

Delhi NCR News: राख से फिर खड़ा हुआ शास्त्री पार्क का फर्नीचर बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
- 22 मई की भीषण आग में 300 से ज्यादा दुकानें हुई थीं खाक, कारोबारियों ने आपसी सहयोग से दोबारा बसाया बाजार, देशभर से मिल रहे थोक ऑर्डर
विज्ञापन

प्रथम चौहान
पूर्वी दिल्ली। 22 मई की देर रात लगी भीषण आग में तबाह हुआ पूर्वी दिल्ली का प्रसिद्ध शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट एक बार फिर अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ चुका है। आग की चपेट में 300 से ज्यादा दुकानें आने से कारोबारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। इसके बावजूद व्यापारियों ने हिम्मत नहीं हारी और आपसी सहयोग तथा अपनी मेहनत के दम पर कुछ ही समय में बाजार को दोबारा खड़ा कर दिया। अब यहां फिर से ग्राहकों और कारोबारियों की चहल-पहल नजर आने लगी है।
शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट दिल्ली-एनसीआर के साथ देश के कई हिस्सों में फर्नीचर की आपूर्ति करने वाला प्रमुख थोक बाजार है। व्यापारियों के अनुसार, पूरी मार्केट का सामूहिक सालाना कारोबार करीब 50 से 100 करोड़ रुपये के बीच है। देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से व्यापारी यहां थोक भाव में फर्नीचर खरीदकर अपने स्थानीय बाजारों में बिक्री करते हैं।
विज्ञापन


कारखाने से सीधे ग्राहक तक, कीमत में बड़ा अंतर
मार्केट की सबसे बड़ी खासियत यहां मिलने वाला किफायती फर्नीचर है। कीर्ति नगर और जेल रोड जैसे पारंपरिक बाजारों की तुलना में शास्त्री पार्क में कई सामान कम कीमत पर उपलब्ध हैं। अधिकांश दुकानदारों के अपने कारखाने होने के कारण बिचौलियों की भूमिका कम हो जाती है। व्यापारियों का दावा है कि बड़े मॉल और शोरूम में जिस फर्नीचर की कीमत अधिक होती है, वही सामान यहां 50 प्रतिशत तक कम दाम में मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्नीचर मार्केट एसोसिएशन के सदस्य हंसराज ने बताया कि आग से भारी नुकसान हुआ, लेकिन व्यापारियों ने मिलकर दोबारा कारोबार शुरू किया। दुकानदार फैज के मुताबिक संकट के समय कारोबारियों ने एक-दूसरे का साथ दिया। व्यापारी अकील ने बताया कि दुकानों के पुनर्निर्माण में भी बड़ी रकम खर्च हुई है, लेकिन देशभर से मिल रहे ऑर्डरों ने कारोबारियों की उम्मीदें जगा दी हैं। उन्हें भरोसा है कि आने वाले समय में आग से हुआ नुकसान भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed