फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथ की लकीरों में महिला ज्योतिष बता रहीं लव, ब्रेकअप का फ्यूचर

Wed, 18 Jan 2017 11:32 AM IST
सुषमा पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली
सुषमा पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jan 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
love, breakup and future, telling woman astrologer in your hand ridges
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में नक्षत्र स्टॉल में पहुंचीं महिला ज्योतिषाचार्य। - फोटो : अमर उजाला
आचार्य जी मेरा कॅरिअर नहीं सैटल हो पा रहा है, कम से कम दो इंटरव्यू के तीन-तीन राउंड रोज फेस कर रही हूं पर फाइनल होते-होते रह जाती हूं। कौन से ग्रह हैं जो आगे नहीं बढ़ने दे रहे। कौन सा क्षेत्र मेरे लिए बेस्ट होगा? पंडित जी मेरा ब्रेकअप हो गया है। अब दूसरे रिलेशन में क्या स्‍थायी हो पाउंगा। ज्योतिषाचार्य जी मेरी लव मैरिज होगी या अरेंज? ये सवाल लिए युवाओं का जमघट नई दिल्ली के प्रगति मैदान में एक सप्ताह चले विश्व पुस्तक मेले में लगे स्टॉल 'नक्षत्र' में पहुंचे। दरअसल, 'नक्षत्र' में कई शहरों से 25 से ज्यादा दिग्गज महिला ज्योतिष, टैरो कार्ड रीडर, हीलर, वास्तुविद,पामिस्ट,वैदिक ज्योतिषाचार्य  ने शिरकत की। 
love, breakup and future, telling woman astrologer in your hand ridges
ज्योतिषाचार्य मनीषा चौपड़ा।
यहां ज्यादातर स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लड़के लड़कियां टैरो कार्ड रीडर के स्टॉल पर नजर आए। पूछने पर एक छात्र ने बताया कि कुंडली पैरेंट्स से मांगनी पड़ेगी। फिर उन्हें अपनी समस्या बतानी पड़ती है। तो क्या फायदा। माता-पिता के साथ हम भी अपने कॅरियर और फ्यूचर को लेकर चिंतित हैं। इसलिए यहां आए हैं। 

वर्ल्ड बुक फेयर में हस्तरेखा विशेषज्ञ व ज्योतिषाचार्य मनीषा चौपड़ा बताती हैं कि वैसे तो जीवन से जुड़ी बहुत सी समस्याओं को लेकर लोग आते हैं लेकिन यहां ज्यादातर युवा जो अपनी पढ़ाई, कॅरियर और मैरिज को लेकर परेशान हैं, आ रहे हैं। उन्हें पढ़ाई से ज्यादा रिजल्ट की चिंता होती है। युवाओं के मन को युवा अच्छे से समझ पाते हैं, इसलिए लोग युवा ज्योतिषों के पास ज्यादा आना पसंद करते हैं। यहां खुलकर वे अपनी समस्या को बयां कर पाते हैं। 
love, breakup and future, telling woman astrologer in your hand ridges
ज्योतिषाचार्य करिश्मा कौशिक। - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य और टेरो कार्ड रीडर करिश्मा कौशिक अंग्रेजी से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। बताती हैं कि बच्चों के पास धैर्य कम होता जा रहा है। कंपटीशन के दौर में भागमभाग लाइफ होती जा रही है। इसके अलावा लव लाइफ को लेकर लड़के-लड़कियां सबसे ज्यादा परेशान हैं। जितनी जल्दी अफेयर होते हैं, उतनी जल्दी ब्रेकअप भी हो रहा है। बिना ग्रह चाल, योग के कोई भी सफलता पाना नामुमकिन है। शादी के बाद के जीवन को लेकर कई लड़के-लड़कियां तो अफेयर में ही कुंडली मिलान करा ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
love, breakup and future, telling woman astrologer in your hand ridges
ज्योतिषाचार्य कल्पना यादव। - फोटो : अमर उजाला
जामिया मिल्लिया, नई दिल्ली से एमकॉम करके कल्पना यादव अब पेशेवर हस्तरेखा विज्ञानी और ज्योतिषाचार्य बन गई हैं। कहती हैं कि जितनी तेजी से युवा ज्योतिष बन रहे हैं, बाकायदा पढ़ाई कर इस क्षेत्र में एंट्री ले रहे हैं, हस्तरेखाओं और ग्रह चालों से अपना भविष्य जानने को युवा भी उतनी ही गति से उत्सुक होकर यहां आए हैं। इस स्टॉल पर किस क्षेत्र की पढ़ाई करने पर सफलता और नौकरी मिल पाएगी, को लेकर छात्रों का हुजूम उमड़ा रहा।   
विज्ञापन
love, breakup and future, telling woman astrologer in your hand ridges
कार्मिक हीलर और न्यूमरोलॉजिस्ट तोशिका। - फोटो : अमर उजाला
कार्मिक हीलर और न्यूमरोलॉजिस्ट तोशिका रजौरा वैसे तो एमबीए हैं। बताती हैं कि जब हर क्षेत्र में लड़कियां आगे आ रही हैं तो इस क्षेत्र को क्यों छोड़ें। ये तो विद्या का क्षेत्र है। ज्योतिषी और अंक शास्‍त्र जैसे‌ विषयों में युवा जागरूक हुए हैं। कर्म प्रधान युवाओं का इंट्रस्ट विज्ञान की इस विद्या में भी बढ़ रहा है। यही कारण है कि इतने बड़े बुक फेयर में इस बार महिला ज्योतिषों को भी स्‍थान दिया गया।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed