फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं हंसराज हंस, जिन्हें उदित राज की जगह मिला भाजपा का टिकट, एमसीडी चुनाव जीत के रह चुके हैं हीरो

Tue, 23 Apr 2019 03:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 23 Apr 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 who is singer hans raj hans contesting election from delhi all about him
हंस राज हंस - फोटो : सोशल मीडिया

जाने-माने गायक हंस राज हंस को भाजपा ने तमाम विवादों के बावजूद उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से टिकट दिया है। 2009 में शिरोमणि अकाली दल के जरिए अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले हंस राज हंस ने 2014 में कांग्रेस ज्वाइन कर ली। इसके बाद 10 दिसंबर 2016 को उन्होंने भाजपा ज्वाइन की। अब उन्हें टिकट दिया गया है जिसकी वजह 2017 में हुए एमसीडी चुनाव के लिए किया गया उनका प्रदर्शन माना जा रहा है। जानिए क्यों उन्हें उस चुनाव में बीजेपी का हीरो कहा जाता है और कैसे वह प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित हुए...

lok sabha elections 2019 who is singer hans raj hans contesting election from delhi all about him
हंस राज हंस - फोटो : सोशल मीडिया

सूफी गायक हंसराज हंस ने 2017 में हुए दिल्ली नगर निगम चुनावों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हंसराज हंस ने दिल्ली में कई रैलियां-कई सभाएं कीं, जिसका नतीजा बीजेपी की जीत के रूप में देखा गया।

lok sabha elections 2019 who is singer hans raj hans contesting election from delhi all about him
हंस राज हंस - फोटो : सोशल मीडिया

हंसराज हंस ने भाजपा ज्वाइन करते समय ही कहा था कि, जहां मोदी हैं, वहां कमजोरी नहीं हो सकती। मोदी बब्बर शेर हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर एक गाना भी बनाया, जिसे हंसराज हंस एमसीडी चुनावों की रैलियों में गाते हुए भी दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 who is singer hans raj hans contesting election from delhi all about him
हंस राज हंस - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हंस पंजाब के दोआबा क्षेत्र में अच्छा प्रभाव रखते हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ये संभावना जताई गई थी कि हंस भाजपा के टिकट पर अमृतसर से चुनाव लड़ सकते है, हालांकि ऐसा हुआ नहीं था और अब उन्हें उत्तर पश्चिम दिल्ली का उम्मीदवार बनाकर उनके काम का फल दिया गया है।

विज्ञापन
lok sabha elections 2019 who is singer hans raj hans contesting election from delhi all about him
हंस राज हंस - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाबी गायक हंस का जन्म 30 नवंबर, 1953 को शफीपुर (जालंधर) में हुआ। हंस 1983 से लगातार म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने ऊपर खुदा आसमां नीचे, टोटे-टोटे हो गया, तेरे बिन नई जीना मर जाना जैसे गानों से अपनी खास पहचान बनाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed