आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा बीते कुछ समय से पार्टी हाईकमान से तनातनी को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच ये भी खबर आ गई है कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। अलका का कहना है कि कांग्रेस ने उनसे संपर्क नहीं किया है लेकिन अगर वहां से कोई बात होती है तो वह कांग्रेस में जाने को तैयार हैं। यह पहला मौका नहीं है जब वह विवादों में आई हैं। अलका लांबा और विवादों का पुराना नाता रहा है। बता दें कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले कांग्रेस में ही थीं। भाजपा विधायक ओपी शर्मा से झड़प से लेकर दिल्ली की एक शॉप में तोड़फोड़ के साथ ही राजीव गांधी पर दिल्ली विधानसभा में आप द्वारा लाए गए प्रस्ताव के विरोध में खड़े होने के साथ ही वह कई विवादों से जुड़ी रही हैं। जानिए उनके जीवन से जुड़े विवाद और अनछुए पहलू जो बहुत कम लोगों को पता हैं-
कौन हैं अलका लांबा, किन विवादों से जुड़ चुका है नाता, कांग्रेस से क्या है रिश्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 16 Mar 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन