फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मायावती को नहीं, चंद्रशेखर को समर्थन देंगी कांशीराम की बहन

Sat, 16 Mar 2019 11:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 16 Mar 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 kanshiram sister to support chandrashekhar not mayawati
चंद्रशेखर के साथ कांशीराम की बहन - फोटो : अमर उजाला

कांशीराम की जयंती के अवसर पर संसद मार्ग पर आयोजित की गई भीम आर्मी की हुंकार रैली में कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर पंजाब से पहुंचीं। इस बीच उन्होनें अपने भाई के जन्मदिन की सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भीम आर्मी उनके भाई के सपने को पूरा कर रही है।

lok sabha elections 2019 kanshiram sister to support chandrashekhar not mayawati
chandrashekhar - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो पर कांशीराम के उसूलों से समझौता करने का आरोप लगाया। इस मौके पर चंद्रशेखर को समर्थन देने  लिए जेदयू से बर्खास्त सांसद शरद यादव भी हुंकार रैली में पहुंचे।

lok sabha elections 2019 kanshiram sister to support chandrashekhar not mayawati
chandrashekhar - फोटो : अमर उजाला

रैली का सम्बोधित करते हुए भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि कांशीराम की बहन स्वर्ण को पंजाब लोकसभा सीट से टिकट दिया जाए, ताकि उनके परिवार को भी वही सम्मान मिल सके, जिसके वह हकदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 kanshiram sister to support chandrashekhar not mayawati
chandrashekhar - फोटो : अमर उजाला

इस बीच स्वर्ण कौर ने कहा कि कांशीराम गरीबों और दलितों के लिए काम करते थे। उनके समय पार्टी पिछड़ों और गरीबों के लिए थी पर अब ऐसा नहीं है। 

विज्ञापन
lok sabha elections 2019 kanshiram sister to support chandrashekhar not mayawati
chandrashekhar - फोटो : अमर उजाला

स्वर्ण कौर ने सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती ने कांशीराम के उसूलों से समझौता किया है, जिससे दलितों के अधिकारों पर प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर मायावती और चंद्र शेखर में से किसी एक को चुनने की बात की जाए तो मैं चंद्रशेखर को समर्थन दूंगी। इस बीच उन्होंने भीम आर्मी के बढ़ते प्रयासों की सराहना की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed