फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस के बाद भाजपा को भी सपना चौधरी का 'झटका', लेकिन पीएम मोदी की इस मुहिम का बनेंगी हिस्सा

Wed, 03 Apr 2019 01:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 03 Apr 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 sapna choudhary wont join bjp but will campaign for ayushman bharat yojna
- फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस में शामिल होने के अगले ही दिन इससे इंकार करने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अब बीजेपी को भी बड़ा झटका दिया है। लगभग एक हफ्ते तक भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच अब खबर सामने आ रही हैं कि वह भाजपा में भी शामिल नहीं होंगी। पढ़िए क्या है पूरा मामला...

lok sabha elections 2019 sapna choudhary wont join bjp but will campaign for ayushman bharat yojna
- फोटो : social media

गौरतलब है कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की चर्चाओं के बीच अब खबर है कि सपना चौधरी पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं करेंगी। हालांकि वह पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। सपना चौधरी का नाम पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं और वह पीएम मोदी की महत्वकांक्षी मुहिम का प्रचार चुनाव में करेंगी।

lok sabha elections 2019 sapna choudhary wont join bjp but will campaign for ayushman bharat yojna

दिल्ली में आयुष्मान भारत का प्रचार करेंगी सपना चौधरी 
हरियाणा की मशहूर कलाकार सपना चौधरी को लेकर भी खबर मिली है कि अगले सप्ताह से दिल्ली में शुरू होने वाले आयुष्मान मार्च में वे स्टार प्रचारक होंगी। सोमवार से शनिवार तक दिल्ली के 13 हजार 800 बूथों के अलावा शॉपिंग मॉल्स, मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, मुख्य बाजार इत्यादि इलाकों में जाकर भाजपा आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में रोके जाने का प्रचार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 sapna choudhary wont join bjp but will campaign for ayushman bharat yojna
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से

इसके लिए भाजपा ने एक पत्र भी तैयार किया है, जिसमें एक तरफ मोदी सरकार की उपलब्धियां है तो वहीं दूसरी ओर आयुष्मान भारत, गरीब सवर्णों को 10 फीसदी का आरक्षण लागू न होना और प्रधानमंत्री आवास योजना से दिल्ली वालों को वंचित रखने जैसे महत्वपूर्ण बिंदु होंगे।

विज्ञापन
lok sabha elections 2019 sapna choudhary wont join bjp but will campaign for ayushman bharat yojna
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला

भाजपा का कहना है कि पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब ढाई करोड़ गरीब परिवारों को आशियाना मिल चुका है, लेकिन केजरीवाल सरकार ने इस योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed