दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ आप के बागी नेता कुमार विश्वास की मुलाकात के बाद जहां राजनीतिक गलियारों में सियासी चर्चाओं का दौर है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मानते हैं कि कुमार विश्वास के लिए लोकसभा के चुनावी रण में भाजपा की ओर से उतरना आसान हो सकता है। इसके पीछे तीन कारण जो खुद वरिष्ठ नेता दे रहे हैं, पढ़िए सभी...
भाजपा में शामिल होने के बाद आसान होगी विश्वास की राह, ये हैं 3 वजहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमार विश्वास की सियासी राह आसान होने के पीछे वरिष्ठ नेताओं के तर्क हैं कि दिल्ली की सात में पांच लोकसभा सीट पर उम्मीदवार का चुनाव लगभग तय है। फिर चाहे वह दक्षिणी दिल्ली हो या नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली को लेकर पार्टी काफी समय से विचार में है। कहा ये भी जा रहा है कि पूर्वी दिल्ली के शाहदरा, सीलमपुर, वेलकम जैसे इलाकों पर पार्टी का फोकस ज्यादा है। लेकिन इस लोकसभा सीट के इतिहास पार्टी को बार बार विचार करने पर मजबूर भी करता है।
डिनर चर्चा की पहले से थी योजना
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सोमवार देर रात सांसद मनोज तिवारी, कुमार विश्वास और एक अन्य वरिष्ठ नेता ने एक साथ डिनर पर चर्चा की थी। इस दौरान उनके साथ एक कार और थी, जिसमें अन्य नेता थे, लेकिन वे चर्चा में शामिल नहीं थे। बताया जा रहा है कि डिनर मीटिंग के बारे में पहले से ही योजना बनी थी। काफी देर तक चली इस मुलाकात की खबर मंगलवार सुबह तक कार्यकर्ताओं में तेजी से फैल गई।