फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनोज तिवारी के रोड शो में शामिल हुईं सपना चौधरी, नामांकन में दिखे कपिल मिश्रा

Mon, 22 Apr 2019 03:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 22 Apr 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 delhi bjp candidate manoj tiwari file nomination sapna choudhary present
मनोज तिवारी के नामांकन में पहुंचे पूर्व आप नेता कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद विजय गोयल भी मौजूद रहे। रोड शो के बाद मनोज तिवारी ने नामांकन दाखिल किया जिसमें आप के पूर्व नेता कपिल मिश्रा भी मौजूद थे। रोड शो में ही सपना ने अपने राजनीतिक इरादे भी साफ कर दिए, जानिए उन्होंने क्या कहा...
lok sabha elections 2019 delhi bjp candidate manoj tiwari file nomination sapna choudhary present
manoj tiwari - फोटो : ट्विटर

मनोज के रोड शो के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ रही और पूरे रास्ते लोगों ने उनके काफिले पर फूल बरसाए। इस दौरान मनोज तिवारी ने लोगों का अभिवादन कभी हाथ हिलाकर कभी उन्हें नमस्कार कर किया।

lok sabha elections 2019 delhi bjp candidate manoj tiwari file nomination sapna choudhary present
manoj tiwari - फोटो : सोशल मीडिया
सपना से जब रोड शो से पहले पत्रकारों ने पूछा कि आज आप मनोज तिवारी के नामांकन में उनका प्रचार करने आई हैं तो क्या किसी और के लिए भी प्रचार करेंगी। इस पर सपना ने कहा कि नहीं मैं सिर्फ मनोज जी के लिए प्रचार करूंगी, किसी और के लिए नहीं। मनोज जी जरूर जीतेंगे हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 delhi bjp candidate manoj tiwari file nomination sapna choudhary present
मनोज तिवारी - फोटो : ट्विटर
बता दें कि रविवार को ही भाजपा ने दिल्ली के अपने सात में चार उम्मीदवारों की घोषणा की है जिसमें मनोज तिवारी का नाम भी शामिल है। मनोज तिवारी पर पार्टी ने भरोसा जताया है और उन्हें उत्तर-पूर्वी दिल्ली से दोबारा टिकट दिया है।
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 delhi bjp candidate manoj tiwari file nomination sapna choudhary present
manoj tiwari - फोटो : ट्विटर
हालांकि मनोज तिवारी की राह इस बार मुश्किल हो सकती है क्योंकि इस बार उनके खिलाफ कांग्रेस ने अपनी तीन बार की मुख्यमंत्री रह चुकीं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित को मैदान में उतारा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed