फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिसाहड़ा में कमजोर कड़ियां साधने के लिए उतरे योगी, दूर हो पाई रूठे राजपूतों की नाराजगी?

Mon, 01 Apr 2019 01:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अरविंद सिंह, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अरविंद सिंह, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 01 Apr 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 cm yogi rally in dadri was aim to thakurs gurjars who were unhappy with bjp
cm yogi - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिसाहड़ा में जनसभा इस लोकसभा की सबसे कमजोर कड़ी को साधने के लिए रखी गई थी। इस जनसभा से एक तीर से दो निशाने साधने की कोशिश की गई। एक तो यहां के ठाकुर बिरादरी में भाजपा प्रत्याशी के प्रति नाराजगी थी। यह नाराजगी कहीं कांग्रेस प्रत्याशी के वोट में न तब्दील हो जाए, यह भांपते हुए सीएम की जनसभा रखी गई। 

Lok Sabha Elections 2019 cm yogi rally in dadri was aim to thakurs gurjars who were unhappy with bjp
- फोटो : अमर उजाला

जिले के ठाकुर व गुर्जर बिरादरी की भाजपा प्रत्याशी से नाराजगी कई मंचों पर जाहिर हो चुकी है। पिछले लोकसभा चुनाव में यह वोट भाजपा प्रत्याशी की झोली में गिरे थे, लेकिन उनकी अपेक्षाओं पर खरा न उतरने के कारण नाराजगी है। अंदरूनी गुटबाजी भी काफी हावी हो गई है। कई ठाकुर नेता भी दूरी बनाकर चल रहे थे।

Lok Sabha Elections 2019 cm yogi rally in dadri was aim to thakurs gurjars who were unhappy with bjp
सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला

दूसरी तरफ कांग्रेस ने ठाकुर प्रत्याशी डॉ. अरविंद सिंह को मैदान में उतारा है। इससे भाजपा प्रत्याशी को डर था कि कहीं ये वोट खिसक न जाए। इसे देखते हुए साठा चौरासी (ठाकुर बाहुल्य 60 गांव) के सबसे अहम गांव बिसाहड़ा में योगी आदित्यनाथ की जनसभा रखी गई। योगी ने इसकी भरपाई भी कर दी। अपने भाषण की शुरुआत ही बिसाहड़ा से की। उन्होंने कहा कि बिसाहड़ा के निवासियों की भावनाओं से पूरा देश परिचित है। कौन नहीं जानता कि बिसाहड़ा में क्या हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 cm yogi rally in dadri was aim to thakurs gurjars who were unhappy with bjp
सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

बिसाहड़ा कांड के दौरान एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए सपा सरकार को इस जनसभा से भी घेरा। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार बिसाहड़ा वासियों के साथ है। अपने भाषण के समापन पर भी योगी ने कहा कि बिसाहड़ा की गूंज लोकसभा चुनाव के पहले चरण के सभी आठ सीटों तक सुनाई देनी चाहिए। इस लोकसभा की कमजोर कड़ी को मजबूत बनाने के लिए जल्द ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी ककौड़ में जनसभा करने वाले हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 cm yogi rally in dadri was aim to thakurs gurjars who were unhappy with bjp
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता ठाकुर जयवीर सिंह भी राजनाथ सिंह के साथ मंच साझा करते दिख सकते हैं। ठाकुर बिरादरी का वोट कांग्रेस प्रत्याशी की तरफ न खिसके, इसके लिए उनके पिता ठाकुर जयवीर सिंह को भी राजनाथ सिंह के साथ मंच साझा कराने की तैयारी है। गुर्जरों की नाराजगी दूर करने के लिए वेदराम भाटी को पहले ही भाजपा में शामिल किया जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed