फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आप-कांग्रेस में क्यों नहीं हो पा रहा गठबंधन, अलका लांबा ने खोला राज, बीजेपी पर भी कसा तंज

Mon, 01 Apr 2019 12:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 01 Apr 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 alka lamba tells why aap congress alliance not possible

बीते कई महीनों से आप-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं के बीच आज एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने मना कर दिया है अब दोनों पार्टियों का गठबंधन नहीं हो सकता। इस बीच ये कयास भी लगाए जाते रहे हैं कि आखिर कौन सी वजह है जिससे दोनों दलों का गठबंधन नहीं हो पा रहा है। इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं लेकिन सोमवार को आप विधायक अलका लांबा ने एक ट्वीट कर गठबंधन न हो पाने की वजह साफ कर दी। आगे पढ़िए क्या है वह वजह...

lok sabha elections 2019 alka lamba tells why aap congress alliance not possible
- फोटो : पीटीआई

अलका लांबा ने अपने ट्वीट में जहां गठबंधन न हो पाने का कारण बताया है वहीं भाजपा पर भी तंज कसा है। अलका लांबा ने लिखा कि आप कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें देना चाहती है और कांग्रेस तीन सीटें चाहती है। यही वजह है कि दोनों पार्टियों का गठबंधन नहीं हो पा रहा है। अलका ने ये भी लिखा कि आप और कांग्रेस की इसी खींचतान की वजह से बेचारी भाजपा अपने उम्मीदवार नहीं घोषित कर पा रही। अलका लांबा ने ट्वीट किया, 'आप दो से अधिक देना नहीं चाहती, कांग्रेस तीन से कम पर कोई समझौता करने के लिए तैयार नहीं। भाजपा बेचारी इंतजार में सूखे जा रही है, चाह कर भी उम्मीदवार घोषित नही कर पा रही।



 

lok sabha elections 2019 alka lamba tells why aap congress alliance not possible
- फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी को पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में उतारे गए अपने उम्मीदवारों पर पूरा भरोसा है और यहीं पार्टी का वोटबैंक मानी जाने वाली जनसंख्या बड़ी तादाद में रहती है। ऐसे में आम आदमी पार्टी इन तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है। वह इन तीन सीटों से कोई समझौता नहीं करना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 alka lamba tells why aap congress alliance not possible

बात अगर कांग्रेस की करें तो उसका वोटर भी इन तीन क्षेत्रों (पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली) में ही है। यानी कांग्रेस और आप दोनों के वोटर एक जैसे ही हैं ऐसे में दोनों पार्टियां इन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है। यही कारण है कि दोनों पार्टियों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
lok sabha elections 2019 alka lamba tells why aap congress alliance not possible
- फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी ने तो पहले ही अपने सबसे मजबूत दावेदारों पूर्वी दिल्ली से आतिषी, उत्तर पूर्वी से दिलीप पांडेय और दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा को मैदान में उतारा है। ऐसे में पार्टी पीछे हटने को तैयार नहीं है और इसी के चक्कर में भाजपा भी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं कर रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed