फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस-आप के संभावित गठबंधन की डोर में उलझी भाजपा, नई दिल्ली सीट पर मिलेगा सरप्राइज!

Sun, 21 Apr 2019 03:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 21 Apr 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 aap congress alliance talk confusing bjp new delhi seat could be surprise
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में नामांकन के लिए मात्र दो ही दिन शेष बचे हैं लेकिन कांग्रेस-आप के बीच संभावित गठबंधन की उलझी डोर के चलते कांग्रेस ही नहीं बल्कि भाजपा भी अपने प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर पा रही है। दरअसल भाजपा दोनों के बीच गठबंधन के प्रत्याशियों के दम को परखने के बाद ही अपने पत्ते खोलना चाहती है। पार्टी बीते एक माह से प्रत्याशियों की जल्द घोषणा करने का दावा करती रही है लेकिन कर नहीं पाई। हालांकि भाजपा नई दिल्ली सीट पर एक बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में है....

lok sabha elections 2019 aap congress alliance talk confusing bjp new delhi seat could be surprise
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

चुनाव प्रक्रिया शुरू हुए एक माह बीतने के बाद भी राजधानी में सातों सीटों पर कब्जा करने वाली भाजपा इस बार असमंजस में है। भाजपा ने पहले मार्च में ही उम्मीदवारों की घोषणा का दावा किया था। वहीं कांग्रेस-आप के बीच संभावित गठबंधन को लेकर दिन प्रति दिन यूटर्न लिया जा रहा है। आप ने भले ही अपने सातों प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है और उनकी ओर से चुनाव प्रचार भी जारी है बावजूद इसके उनके तीन प्रत्याशी व कार्यकर्ता असमंजस में हैं कि प्रचार करें या न करें।

lok sabha elections 2019 aap congress alliance talk confusing bjp new delhi seat could be surprise
- फोटो : अमर उजाला

दरअसल इन तीन प्रत्याशियों को संकेत मिल चुका था कि यदि गठबंधन हुआ तो उनका पत्ता कट जाएगा। ऐसे में वे प्रचार करें भी कैसे। जब पता ही नहीं है कि उन्हें चुनाव लड़ना है या नहीं। भाजपा के सात सीटों पर सांसद हैं बावजूद इसके उनकी और से चुनाव प्रचार न के बराबर है। बाहरी दिल्ली से प्रवेश वर्मा व दक्षिणी से रामवीर सिंह बिधूड़ी प्रचार में जुटे हैं। चांदनी चौक से दावा ठोक रहे केंद्रीय मंत्री विजय गोयल भी रोजाना चुनाव प्रचार में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 aap congress alliance talk confusing bjp new delhi seat could be surprise
gautam gambhir
इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम नई दिल्ली के उम्मीदवार का हो सकता है। वैसे इस सीट पर पार्टी के कई बड़े नेताओं की नजर है। पिछले दिनों बीजेपी जॉइन करने वाले पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को दावेदार बताया जा रहा है। उनके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, दिल्ली बीजेपी के महामंत्री राजेश भाटिया और रवींद्र गुप्ता और पार्टी की विचारधारा से जुड़ी वरिष्ठ अधिवक्ता मोनिका अरोड़ा भी दावेदारों में शामिल थे।
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 aap congress alliance talk confusing bjp new delhi seat could be surprise

सूत्रों के अनुसार भाजपा शनिवार को सीटों की घोषणा करने वाली थी लेकिन सोमवार तक कांग्रेस-आप का निर्णय टलने पर भाजपा ने फिर चुप्पी साध ली। भाजपा नेताओं का कहना है मंगलवार नामांकन की अंतिम तिथि है ऐसे में सोमवार को तो हर हाल में तस्वीर साफ करनी ही होगी। हालांकि भाजपा का मानना है कि यदि कांग्रेस-आप का गठबंधन सोमवार तक परवान न भी चढ़ा तो नाम वापस लेने के अंतिम दिन तक कुछ भी हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed