फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस में शामिल होने के 20 घंटे बाद ही कैसे पलट गईं सपना चौधरी, फैल रही ऐसी अफवाहें

Sun, 24 Mar 2019 06:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Mar 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Why sapna chaudhary denied joining Congress these rumors spread
सपना चौधरी और नरेंद्र राठी - फोटो : ANI

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के 23 मार्च 2019 को रात करीब साढे आठ बजे जैसे ही कांग्रेस में शामिल होने की खबर मिली, राजनीति एकाएक गरमा गई। माना जा रहा था कि सपना चौधरी चुनाव लड़ने की शर्त पर कांग्रेस में शामिल हुईं हैं। सपना चौधरी की तीन तस्वीरें भी वायरल हो गईं थीं, जिसमें एक में वे प्रियंका गांधी और दो तस्वीरों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री के साथ नजर आ रहीं थीं। कहा जाने लगा कि सपना ने यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के नई दिल्ली स्थित आवास में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

lok sabha election 2019 Why sapna chaudhary denied joining Congress these rumors spread
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी - फोटो : ANI

कांग्रेस में शामिल हुए सपना चौधरी को अभी 20 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि अचानक सपना ने बाकायदा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में इससे जुड़ी जो तस्वीरें चल रही हैं, वो पुरानी हैं। उन्होंने आगे जोड़ा, "मेरी कांग्रेस में जाने की कोई इच्छा नहीं है। मैं कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करूंगी और मेरी राज बब्बर से कोई मुलाकात नहीं हुई है। मीडिया में जो तस्वीरें चल रही हैं वो पुरानी हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक कलाकार हूं और राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने की फिलहाल कोई इच्छा नहीं है।"

lok sabha election 2019 Why sapna chaudhary denied joining Congress these rumors spread
सपना चौधरी - फोटो : ANI

सपना चौधरी ने जैसे ही कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का खंडन किया, वैसे ही सपना के दावों पर सवाल भी खड़े होने लगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी के मुताबिक, सपना चौधरी उनके साथ जिन तस्वीरों को पुरानी बता रही हैं, वे बीती रात करीब साढ़े 8 बजे की नई दिल्ली की ही हैं। वे यहां अपनी बहन के साथ आईं थीं। सपना चौधरी के कांग्रेस की सदस्यता लेने की एक रसीद सामने आई है। साथ ही एक फॉर्म भी सामने आया है, जिस पर उनकी सदस्यता से जुड़ी सारी जानकारी है। इस फॉर्म पर सपना के दस्तखत भी हैं। उनके पास दोनों के फॉर्म मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Why sapna chaudhary denied joining Congress these rumors spread
नरेंद्र राठी - फोटो : ANI
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी ने बताया कि कांग्रेस में सपना चौधरी बिना शर्त शामिल हुई थीं। ज्वाइनिंग के समय उन्हें कहीं से चुनावी टिकट देने का आश्वासन नहीं दिया गया था। सपना चौधरी को कांग्रेस के प्रचार की बात ही कही गई है। अब सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल होने से इंकार कर रही हैं तो इसमें वे अपनी ओर से कुछ नहीं बोल सकते। वायरल हुईं दो तस्वीरों में से एक में सपना नरेंद्र राठी के साथ हैं और दूसरी में उनकी मौजूदगी में पेपर साइन करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद ही ऐसी खबरें आने लगीं कि सपना ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है।
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Why sapna chaudhary denied joining Congress these rumors spread
Priyanka Gandhi, Sapna Choudhary - फोटो : instagram

तीसरी तस्वीर में सपना चौधरी प्रियंका गांधी के साथ के साथ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर ने इस अफवाह को और बढ़ावा दिया। इस तस्वीर में सपना प्रियंका गांधी के साथ पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। चुनाव के समय सपना की इस तरह की तस्वीर से भी कांग्रेस में शामिल होने की अफवाह और तेज हो गई। हालांकि, उन्होंने ये जरूर कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा से उनकी बात हुई और प्रियंका ने उनसे अच्छे से बात की। उन्होंने भविष्य में भी कांग्रेस से जुड़ने की बात से इंकार किया। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने एक ट्वीट कर सपना का कांग्रेस में 'शामिल होने' पर स्वागत किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed