फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Young woman injured after the gate of a 'mixer' amusement ride broke dies during treatment

दिल्ली: मिक्सर झूले का गेट टूटने से घायल युवती की उपचार के दौरान मौत, हादसे के बाद सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल

Thu, 22 Oct 2026 12:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 22 Oct 2026 12:56 AM IST
सार

युवती की मौत के बाद पुलिस ने झूला संचालक के खिलाफ दर्ज केस में लापरवाही से मौत की धारा जोड़ दी है।

विज्ञापन
Delhi: Young woman injured after the gate of a 'mixer' amusement ride broke dies during treatment
demo

विस्तार

विकासपुरी के एफ ब्लॉक स्थित दशहरा ग्राउंड में मिक्सर झूले का गेट टूटने से घायल 19 वर्षीय युवती की मंगलवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल 21 वर्षीय युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों उत्तम नगर की कृष्णा कॉलोनी, टीम कैंप के रहने वाले थे। युवती की मौत के बाद पुलिस ने झूला संचालक के खिलाफ दर्ज केस में लापरवाही से मौत की धारा जोड़ दी है।
विज्ञापन


हादसा सोमवार देर रात करीब 1:36 बजे हुआ था। बताया जा रहा कि उस समय मिक्सर झूले में करीब 12 लोग सवार थे। झूला तेज गति से घूम रहा था, तभी अचानक उसका गेट टूट गया। गेट के पास बैठे गुड़िया और रवि झूले से नीचे जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं। गुड़िया की गर्दन की हड्डी टूटने के साथ सिर में भी गंभीर चोट लगी थी, जबकि रवि के सिर में चोट आई थी।
विज्ञापन


हादसे के बाद दोनों को माता चानन देवी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर गुड़िया को आरएमएल अस्पताल रेफर किया गया, जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। रवि का इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, दोनों एक ही कॉलोनी में रहते थे, लेकिन उनके बीच कोई संबंध नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 11 बजे तक थी अनुमति
हादसे के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था और झूले के संचालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, मेले के संचालन की अनुमति रात 11 बजे तक थी, जबकि हादसा रात 1:36 बजे हुआ। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि निर्धारित समय के बाद झूला किसकी अनुमति से चलाया जा रहा था।


पुलिस ने झूला संचालक और उसके कर्मचारियों से पूछताछ की है। मोबाइल क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि झूले का गेट तकनीकी खराबी, रखरखाव में कमी या सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही के कारण टूटा। झूले की तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों के पालन की भी पड़ताल की जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed