वह रोज-रोज के झगड़ों से इतना तंग आ चुकी थी कि उसे ऐसा कदम उठाना पड़ गया। हाई प्रोफाइल जॉब होने के बावजूद उसे अपने पति की नौकरी चले जाने की चिंता जो सता रही थी। बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच रोजाना झगड़ा हो रहा था। एक दिन झगड़ा इतना बढ़ गया कि चीखने- चिल्लाने की आवाज पड़ोसियों को सुनाई दी और घर के बाहर मजमा लग गया। इस बात को लेकर भी उसे शर्मिंदगी महसूस हुई।
पति की नौकरी जाने के बाद घर में रहता था तनाव, रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर उठाया ऐसा कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां मेट्रो का एक टोकन खरीदकर वह प्लेटफॉर्म पर पहुंची और परेशानी में यहां से वहां टहलने लगी। किसी को भनक तक नहीं लगी कि वह क्या करने वाली है। जैसे ही प्लेटफॉर्म पर आकर मेट्रो रुकी और चंद समय बाद अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हुई युवती ने अचानक ट्रेन के साथ-साथ दौड़ना शुरू कर दिया और फिर देखते ही देखते उसने मेट्रो रेल के आगे छलांग लगा दी।
यह घटना शुक्रवार सुबह नोएडा के सेक्टर-16 की है। वहां जस्ट डायल कंपनी की सेल्स मैनेजर शीतल श्रीवास्तव ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन की चपेट में आकर उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया था।
जब तक उसे ट्रैक से बाहर निकाला गया तब तक शीतल की सांसें थम चुकी थीं। घर में तीन साल की एक बेटी उसका इंतजार कर रही थी। पति को कोई खबर ही नहीं थी कि पत्नी कुछ ऐसा करने जा रही है। महिला के परिजनों ने बेटी के आत्महत्या कर लेने के बाद कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। लेकिन शीतल के इस कदम से सभी को गहरा सदमा लगा है।
शीतल श्रीवास्तव दिल्ली के लक्ष्मी नगर की रहने वाली थी। 10 फरवरी 2010 को नोएडा के सेक्टर-22 एफ ब्लाक निवासी देवेश श्रीवास्तव से उनकी शादी हुई थी। शीतल नोएडा सेक्टर-16 स्थित जस्ट डायल कंपनी में सेल्स मैनेजर थी। उनकी छोटी बहन कोमल श्रीवास्तव भी वहीं मैनेजर हैं। शीतल के पति देवेश की नौकरी करीब एक साल पहले चली गई थी और वह तभी से बेरोजगार था।
शीतल की 3 साल की बेटी काव्या है। पति और शीतल के बीच अक्सर मनमुटाव हो जाता था। शुक्रवार की सुबह की शुरुआत भी कुछ ऐसे ही हुई थी। इसके बाद शीतल रोज की तरह आफिस के लिए निकली थीं। आफिस में कुछ देर बिताने के बाद वह बिना बताए ही निकलकर मेट्रो स्टेशन सेक्टर-16 जा पहुंचीं। वहां उन्होंने टिकट खरीदा और मेट्रो ट्रेन का इंतजार करने लगीं।
पुलिस के मुताबिक, करीब पौने 11 बजे इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन से द्वारका के लिए मेट्रो ट्रेन चली तो शीतल उसके साथ दौड़ पड़ीं और सामने कूद गईं। जब तक रेल रोकने का प्रयास किया गया, तब तक शीतल का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, आफिस में बहन को न देखकर कोमल उन्हें लगातार फोन कर रही थीं। घटना के बाद मेट्रो प्रशासन के कर्मी ने शीतल का फोन उठाया और घटना की जानकारी कोमल को दी। उधर, पुलिस शव को पहले कैलाश अस्पताल ले गई। परिजनों के आने पर बाद कानूनी कार्रवाई कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि शीतल की मां ने ससुरालवालों के खिलाफ किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। नोएडा थाना सेक्टर-20 के इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया पति से विवाद के बाद महिला ने मेट्रो ट्रैक पर कूदकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई न कराने की लिखित सूचना दी है।