दिल्ली में 12 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। ऐसे में सभी पर्टिंया मतदाता को रिझाने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। सभी पार्टियां फिल्म जगत की हस्तियों को बुलाकर अपना-अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आइए हम आपको आगे की स्लाइड्स में इन स्टार प्रचारकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि सनी देओल पंजाब के गुरूदासपुर से भाजपा के उम्मीदवार भी हैं।
वहीं कांग्रेस के लिए नगमा ने प्रचार किया। उन्होंने चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र स्थित हंसा पूरी रोड रामपुरा में जनसभा को संबोधित कर प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों व अल्पसंख्यकों की समस्याओं का समाधान सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर सकती है।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए स्वरा भास्कर प्रचार कर रही हैं। स्वरा ने कहा था कि, "मैं दिल्ली की नागरिक हूं, और वोट देने हर चुनाव दिल्ली आती हूं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में जो आम आदमी पार्टी ने बेहतरीन काम किया है, उसका प्रमाण मैंने खुद देखा है। मेरे घर काम करने वाली दीदी भी बताती हैं कि कैसे अब उसके बच्चे के सरकारी स्कूल में सफाई रहती है, टीचर आते हैं और पढ़ाते भी हैं, कैसे छुट्टियों में बच्चों को समर कैम्प के लिए भेजा जाता है। और वो हर महीने में अपने बच्चे के स्कूल में होने वाली पीटीएम के लिए भी जाती हैं। अपने बच्चों के भविष्य को लेकर उस परिवार के अंदर मैंने एक नई ऊर्जा देखी है।
5 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में सपना चौधरी भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करती नजर आ रही हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले कथित तौर सपना ने कांग्रेस ज्वाइंन कर ली थी। इसे अफवाह बताकर सपना भाजपा के चुनाव प्रचार में जुट गई।