फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासाः रेव पार्टी में इतने युवक-युवतियां कैसे पहुंचे, फेसबुक से ऐसे चलता था काला धंधा

Wed, 08 May 2019 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 08 May 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
rave party in noida new revelation participants were called through social media
नोएडा में रेव पार्टी - फोटो : अमर उजाला

फार्म हाउस में रेव पार्टी आयोजन के आरोपी ईको फार्म हाउस के मालिक अमित त्यागी और चार आयोजक चार घंटे तक पुलिस रिमांड पर रहे। पांचों आरोपियों से बुधवार सुबह 10 से 2 बजे तक उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में रिमांड की अर्जी दाखिल की थी। मंगलवार को कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी। वहीं, गिरफ्तार 192 लोगों की जमानत पर बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कई खुलासे हुए हैं जो ये बताते हैं कि आखिर कैसे इन रेव पार्टियों में इतनी बड़ी मात्रा में युवक और युवतियों को बुलाया जाता था। कैसे फेसबुक के माध्यम से चलता था काला धंधा...

rave party in noida new revelation participants were called through social media
नोएडा में रेव पार्टी - फोटो : राजन राय

रेव पार्टी के आयोजन के दौरान आने वाले उन दो युवकों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने खुद को पुलिस वाला बताया था। पुलिस को आशंका है कि दोनों आबकारी या अन्य विभाग के भी हो सकते हैं। इस मामले की जांच कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल कर रहे हैं। रेव पार्टी का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस व प्रशासन फार्म हाउस में चलने वाली ऐसी पार्टियों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।

rave party in noida new revelation participants were called through social media
नोएडा में रेव पार्टी - फोटो : अमर उजाला

जांच में पता चला है कि फार्म हाउस में पिछले करीब एक साल से वीकएंड पर पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। इसके प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर दस-पंद्रह दिन पहले से ही पोस्टर को पोस्ट किए जाते थे। इसके बाद प्रति युवक से 10 हजार रुपये लेकर प्रवेश दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
rave party in noida new revelation participants were called through social media
नोएडा की रेव पार्टी में पकड़े गए युवक - फोटो : राजन राय

बता दें कि बीती 4 मई की रात एसएसपी की अगुवाई में पुलिस टीम ने इको फार्म हाउस में चल रही अवैध रेव पार्टी का खुलासा किया था। इसमें 161 युवक व 31 युवतियां गिरफ्तार हुई थीं। यहां बगैर अनुमित के दूसरे राज्यों की शराब परोसी जा रही थी। मामले में फार्म हाउस मालिक अमित त्यागी समेत चार आयोजकों को भी गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
rave party in noida new revelation participants were called through social media
नोएडा में रेव पार्टी - फोटो : राजन राय

फार्म हाउस मालिक अमित त्यागी व चार आयोजक कपिल सिंह भाटी, पंकज शर्मा, अदनान व बालेश कोहली की चार घंटे की रिमांड मिली है। इस दौरान इनसे पूछताछ की जाएगी और पुलिस व अन्य विभागों से मिलीभगत व अन्य जानकारियां ली जाएगी।- वैभव कृष्ण, एसएसपी  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed