फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहीन बाग का रास्ता खुलवाने के लिए स्थानीय लोग उतरेंगे सड़क पर, निकालेंगे पैदल मार्च 

Sat, 25 Jan 2020 07:53 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 25 Jan 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Local people will descend on the road to open the way to Shaheen Bagh
शाहीन बाग प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
शाहीन बाग में 40 दिनों से चल रहे प्रदर्शन के चलते बंद रास्ते को खुलवाने के लिए स्थानीय इलाके के लोग सड़कों पर उतरेंगे। रास्ता बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह पैदल मार्च 2 फरवरी को सरिता विहार से निकाला जायेगा, जिसमें कई दूसरे मोहल्ले के लोग भी शामिल होंगे। 


 
Local people will descend on the road to open the way to Shaheen Bagh
शाहीन बाग में प्रदर्शन में शामिल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
लोगों का आरोप है कि पहले शाहिनबाग प्रदर्शन शांतिपूर्वक चल रहा था, लेकिन वहां पर लगातार हिंसा की घटना सामने आ रही है। शाहीनबाग के प्रदर्शनकारी उस रास्ते से पैदल जाने वालों से भी मारपीट कर रहे हैं। इस संबंध में लोगों ने दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त से भी मिलकर जल्द सड़क खुलवाने की मांग की है। 
Local people will descend on the road to open the way to Shaheen Bagh
शाहीन बाग - फोटो : अमर उजाला
वहीं माना जा रहा है कि अगर पुलिस ने जल्द कोई कठोर कदम नहीं उठाया तो शाहीनबाग के प्रदर्शनकारी और कॉलोनी के लोग आमने-सामने हो सकेत हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Local people will descend on the road to open the way to Shaheen Bagh
शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
शाहीनबाग से सटे सरिता विहार, जसोला,  मीठापुर विलेज, जैदपुर, मदनपुर और हरिकेशनगर में रहने वाले लोग रास्ता बंद होने से काफी परेशान हैं। इन इलाकों में रहने वाले लोगों का आरोप है कि शाहीनबाग के प्रदर्शनकारी अब पैदल व दो पहिया वाहन से सड़क पार करने की कोशिश करने पर भी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इस हिंसा के बाद शाहीन बाग प्रदर्शन के खिलाफ स्थानीय लोग सड़कों पर उतरेंगे। 
विज्ञापन
Local people will descend on the road to open the way to Shaheen Bagh
शाहीन बाग में मौजूद प्रदर्शनकारी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सड़क बंद होने की वजह से परेशान लोग 2 फरवरी को प्रदर्शन करेंगे। इन कॉलोनियों में रहने वाले लोग शाहीन बाग तक मार्च निकालेंगे। लोगों की मांग है कि बंद सड़क को आम लोगों के लिए जल्द शुरू किया जाये। लोगों का कहना है कि अब यह प्रदर्शन राजनीतिक होता जा रहा है, इसलिए लोगों के सब्र का बांध खत्म हो रहा है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed