{"_id":"6715f3eb12ea873ab80d800c","slug":"lawrence-bishnoi-from-chandigarh-to-punjab-spreading-terror-from-india-to-canada-news-in-hindi-2024-10-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lawrence Bishnoi: लॉरेंस... चंडीगढ़ से अपराध में उतरा, भारत से कनाडा-अमेरिका तक दहशत; जेल से चला रहा नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lawrence Bishnoi: लॉरेंस... चंडीगढ़ से अपराध में उतरा, भारत से कनाडा-अमेरिका तक दहशत; जेल से चला रहा नेटवर्क
Mon, 21 Oct 2024 01:14 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:14 PM IST
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फाजिल्का की अबोहर तहसील के गांव दूतारवली के लॉरेंस बिश्नोई का सपना धावक बनने का था, मगर कॉलेज की राजनीति और अपराधियों की संगत में जरायम की काली दुनिया का ऐसा नाम बन गया, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है।
लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : एक्स
चंडीगढ़ में इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान खेलों से लगाव और धावक बनने की चाह में लॉरेंस बिश्नोई रोजाना प्रैक्टिस के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी जाया करता था। यहां उसकी मुलाकात लेखप्रीत व रोमी से हुई। संदीप उर्फ काला जठेड़ी समेत कई गैंगस्टरों का करीबी लेखप्रीत इस समय कनाडा में है। सप्ताह के आखिर में दोस्तों का यह गैंग अक्सर यूनिवर्सिटी में होने वाले कार्यक्रम देखने जाते। यहीं लॉरेंस की दोस्ती कानून की पढ़ाई कर रहे कुछ दोस्तों से हुई।
लाॅरेंस बिश्नोई बाबा सिद्दीकी
- फोटो : फाइल
वर्ष 2007 में लॉरेंस ने भी लॉ की पढ़ाई के लिए एडमिशन ले लिया। यहां संपत नेहरा से उसका याराना हो गया। इन्हीं दोस्तों ने मिलकर स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी यानी एसओपीयू नाम से एक ग्रुप बनाया और कॉलेज चुनाव में उतर गए। प्रचार के दौरान विरोधी गुट से झगड़ा हुआ तो लॉरेंस ने फायरिंग कर दी। यह पहला नामजद केस था, जिससे लॉरेंस ने अपराध की दुनिया में एंट्री ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
lawrence bishnoi
- फोटो : अमर उजाला
लॉरेंस जितनी बार अलग-अलग जेलों में रहा, उसका आपराधिक कुनबा उतना ही ज्यादा बढ़ता गया। गैंगस्टर और अपराधियों से दोस्ती के साथ जल्द नाम व पैसा कमाने की चाहत लिए नए-नवेले बदमाशों को शामिल कर लॉरेंस ने खतरनाक गिरोह की नींव रखी। इनमें कई गिरोह तो अब भी लॉरेंस के साथ हैं। उसके एक मामा सेशन कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस हैं, जबकि दूसरे देश के खुफिया विभाग से सेवानिवृत्त हैं। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के पीछे भी लॉरेंस गैंग का हाथ होने का आरोप है।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई।
- फोटो : अमर उजाला
लॉरेंस के विदेश में बैठे साथी
कनाडा-गोल्डी बराड़, लेखप्रीत (फरीदकोट), सत्यवीर सन (अबोहर)
अमेरिका-घरमान कहलोन (कैलिफोर्निया), गुरप्यार बागापुराना, वीरेंदर (कैलिफोर्निया), अनमोल बिश्नोई (लारेंस का छोटा भाई), अमनदीप मुल्तानी
इंग्लैंड-राजा उर्फ मोंटी
थाईलैंड-मनीष भंडारी
पुर्तगाल-लखा कुरुक्षेत्र
कनाडा-गोल्डी बराड़, लेखप्रीत (फरीदकोट), सत्यवीर सन (अबोहर)
अमेरिका-घरमान कहलोन (कैलिफोर्निया), गुरप्यार बागापुराना, वीरेंदर (कैलिफोर्निया), अनमोल बिश्नोई (लारेंस का छोटा भाई), अमनदीप मुल्तानी
इंग्लैंड-राजा उर्फ मोंटी
थाईलैंड-मनीष भंडारी
पुर्तगाल-लखा कुरुक्षेत्र