बोटेनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट मजेंटा लाइन कॉरिडोर का दूसरा फेज खुलने यात्रियों राहत की सांस ली है। पहले दिन ही इस लाइन पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। विद्यार्थियों में भी मेट्रो को लेकर बेहद खुशी देखी गई। हालांकि इस लाइन पर एक मेट्रो स्टेशन ऐसा भी जहां अगर आप पहचान पत्र लेकर नहीं जाएंगे तो आपको एंट्री या एक्जिट नहीं मिलेगा।
पढ़ें क्यों मजेंटा लाइन मेट्रो के इस स्टेशन पर यात्रियों को बिना पहचान पत्र नहीं मिलेगा एक्जिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि इस सेक्शन के भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में नेटवर्क की कमी से यात्री थोड़े परेशान भी दिखे, लेकिन लंबे रूट से छुटकारा मिलने की खुशी के आगे नेटवर्क की कमी यात्रियों को ज्यादा नहीं खली। खासतौर पर पश्चिमी दिल्ली से मेट्रो कनेक्टिविटी जुड़ने से पालम, मंगलापुरी, दशरथपुरी और महावीर एनक्लेव से गुरुग्राम और नोएडा जाने वाले लोगों को इस सेक्शन से सबसे ज्यादा फायदा होगा।
मंगलवार को नोएडा से गुरुग्राम और गुरुग्राम से नोएडा जाने वाले यात्रियों ने डेढ़ घंटे के सफर को महज 50 मिनट में पूरा करके खुशी जाहिर की। नोएडा निवासी नवीन अरोड़ा ने बताया कि उन्हें जॉब के लिए गुरुग्राम जाना पड़ता है। इस फेज के खुल जाने से उनका सफर काफी आसान हो गया है। यात्रा में करीब आधे घंटे से ज्यादा की बचत होने से मेट्रो और लाजवाब हो गई है। पहले डेढ़ घंटे से ज्यादा समय में लगता था। वहीं पालम निवासी रोहित अग्रिहोत्री ने बताया कि उनका ऑफिस गुरुग्राम में है। गुरुग्राम जाने के लिए पहले ब्लू लाइन पर तिलक नगर जाना पड़ता था। उसके बाद राजीव चौक होकर ऑफिस जाता था। अब हौजखास होते हुए गुरुग्राम पहुंचने में समय की बचत हुई है।
शंकर विहार मेट्रो पर आम लोगों का प्रवेश नहीं
शंकर विहार मेट्रो में प्रवेश और निकास की अनुमति केवल उन्हीं यात्रियों की होगी, जिन्हें दिल्ली कैंट के आर्मी अधिकारियों की स्वीकृति प्राप्त होगी। कहा जा रहा है यहां से निकलने और प्रवेश के समय आपके पास पहचान पत्र होना चाहिए। इसे दिखाकर और अनुमति लेकर ही आप यहां प्रवेश और निकासी कर सकते हैं। पहले दिन जब लोग मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने लगे तो उन्हें आर्मी एरिया में स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया। इस संबंध में मेट्रो प्रशासन का कहना है कि हमारी ओर से स्टेशन खुला है, लेकिन सुरक्षा कारणों से आर्मी अधिकृत लोगों को ही मेट्रो स्टेशन तक भेजा जा रहा है। बता दें कि शंकर विहार मेट्रो स्टेशन आर्मी की जमीन पर ही बना है और यहां से कैंटोनमेंट एरिया नजदीक होने की वजह से एहतियातन ऐसा किया जा रहा है। ऐसे में जिस किसी के पास सही पहचान पत्र होगा वही यहां से निकासी और प्रवेश कर सकेगा।
पहले ही दिन एएफसी गेट खराब दशरथपुरी मेट्रो स्टेशन पर पहले ही दिन एएफसी गेट में खराबी आ गई, हालांकि संचालन का पहला दिन होने के कारण यात्रियों की ज्यादा भीड़ नहीं दिखाई दी। इस बारे में मेट्रो प्रशासन का कहना है कि जिस जगह पर ऐसी परेशानी हुई उसे तभी ठीक कर दिया गया।