फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हैंडसम' राहुल गांधी पर फिदा महिला ने भेजा ऐसा ट्वीट कि उन्हें करना पड़ा फोन

Tue, 26 Dec 2017 01:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Dec 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
know why handsome rahul gandhi called her 107 year old female fan and what he talked
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी की बहुत सारी फीमेल फैन्स हैं और हर कोई अपने आपको उनका सबसे बड़ा फैन मानता है लेकिन ‌कौन ऐसा खुशनसीब होगा जिसे 'हैंडसम' राहुल गांधी ने जादू की झप्पी(हग) भेजी होगी?

know why handsome rahul gandhi called her 107 year old female fan and what he talked
rahul gandhi fan - फोटो : सोशल मीड‌िया

बता दें कि राहुल की महिला फैन्स की लिस्ट में क्रिसमस के दिन एक नई एंट्री हुई है और वो हैं 107 साल की बुजुर्ग महिला। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हो गया। 47 साल के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी‌ को 107 साल की एक प्रशंसक मिल गई  है। सोमवार को क्रिसमस के दिन उनका 107वां जन्मदिन था और उनकी एक तमन्ना थी‌। वह राहुल गांधी‌ से मिलना चाहती थीं। उनकी नातिन ने एक ट्वीट किया और ये भी बताया कि क्यों उसकी नानी राहुल से मिलना चाहती हैं।

know why handsome rahul gandhi called her 107 year old female fan and what he talked
rahul gandhi fan - फोटो : सोशल मीड‌िया

एक ट्वीट के साथ बर्थडे गर्ल की फोटो भी ट्विटर पर शेयर की गई थी और राहुल के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल को भी टैग किया गया था। दिपाली सिकंद नाम की ट्विटर यूजर ने लिखा, 'आज मेरी नानी 107 साल की हो गई हैं। उनकी एक विश है। वो राहुल गांधी से मिलना चाहती हैं। जब मैंने उनसे पूछा कि क्यों मिलना चाहती हैं? तो बोलीं... वह हैंडसम है!'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
know why handsome rahul gandhi called her 107 year old female fan and what he talked
rahul gandhi

कुछ ही घंटों में उस ट्वीट पर रिप्लाई आया और ये ट्वीट किसी और का नहीं बल्कि खुद राहुल गांधी का था। राहुल ने प्यारा सा मैसेज भेजते हुए बिग हग भी भेजा। उन्होंने लिखा, 'डियर दिपाली, प्लीज अपनी प्यारी नानी को मेरी तरफ से जन्मदिन और क्रिसमस की बधाई देना। और प्लीज उन्हें मेरी तरफ से बड़ा वाला हग भी करना। बेस्ट, राहुल।'



 

विज्ञापन
know why handsome rahul gandhi called her 107 year old female fan and what he talked
rahul gandhi

इसके बाद शाम को दिपाली ‌ने एक और ट्वीट किया और बताया कि राहुल ने न सिर्फ दिपाली की नानी को ट्वीट कर बधाई दी बल्कि उनकी नानी को फोन भी किया। दिपाली ने लिखा, 'और सिर्फ ट्वीट करना ही काफी नहीं था कि मिस्टर गांधी ने फोन ‌कर मेरी नानी को पर्सनली भी विश किया! यह सच्ची मानवता है। नानी को ‌विश करने के लिए सभी का शुक्रिया। आप सभी ‌की विशेज मायने रखती है।'



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed