{"_id":"6ae3c6a22a9b097ffa0631e3","slug":"five-police-outpost-in-charges-suspended-in-noida-for-ignoring-public-grievances-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नोएडा में जनशिकायतों की अनदेखी पर पांच चौकी प्रभारी निलंबित, तीन एसीपी समेत 32 पुलिसकर्मी जांच घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नोएडा में जनशिकायतों की अनदेखी पर पांच चौकी प्रभारी निलंबित, तीन एसीपी समेत 32 पुलिसकर्मी जांच घेरे में
Fri, 30 Oct 2026 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 30 Oct 2026 03:50 AM IST
सार
चोरी, घरों में सेंधमारी, वाहन चोरी और झपटमारी रोकने में नाकामी पर भी कार्रवाई हुई है। कई चौकी और हल्का प्रभारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : AI Generated
विस्तार
जनशिकायतों की अनदेखी और अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर पांच चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। 3 एसीपी समेत 32 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई है। चोरी, घरों में सेंधमारी, वाहन चोरी और झपटमारी रोकने में नाकामी पर भी कार्रवाई हुई है। कई चौकी और हल्का प्रभारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बुधवार रात क्राइम मीटिंग में पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। शिकायतों का उचित निस्तारण नहीं करने पर बैठक में जनशिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान शिकायतों की संख्या बढ़ने और असंतुष्ट फीडबैक के मामले सामने आए। शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से नहीं सुनने और उचित समाधान नहीं करने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इनमें थाना सेक्टर-24 क्षेत्र की मोरना चौकी के प्रभारी अजित सिंह और सेक्टर-12/22 चौकी के प्रभारी अक्षय प्रताप शामिल हैं। थाना जेवर की आरआर साइट चौकी के प्रभारी बिरजलाल को भी निलंबित किया गया है। थाना सूरजपुर की कस्बा सूरजपुर चौकी के प्रभारी कपिल पांडे व कचहरी सूरजपुर चौकी के प्रभारी अनिल कुमार पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
एसीपी-2 नोएडा, एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा और एसीपी-4 ग्रेटर नोएडा शामिल हैं। थाना सेक्टर-113, थाना बीटा-2 और थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षकों के खिलाफ भी जांच शुरू की गई है। चौकी प्रभारियों में ओखला (थाना सेक्टर-126), सेक्टर-98 (थाना सेक्टर-39), सरस्वती इंक्लेव (थाना इकोटेक-3), कचहरी (थाना फेस-2), कलौंदा (थाना जारचा), सिरसा (थाना कासना) और शाहबेरी/चिपियाना (थाना बिसरख) के प्रभारी शामिल हैं। थाना दनकौर के हल्का-1 और थाना इकोटेक-1 के हल्का-3 के प्रभारियों के खिलाफ जांच शुरू की गई है।
जनसुनवाई सर्वोच्च प्राथमिकता
जनसुनवाई, ऑनलाइन शिकायतों और नागरिकों से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता मिलने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-लक्ष्मी सिंह, पुलिस कमिश्नर
प्रीति यादव बनीं नोएडा जोन की पहली महिला डीसीपी
आईपीएस प्रीति यादव को नोएडा जोन का नया पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नियुक्त किया गया है। वह जोन की पहली महिला डीसीपी होंगी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। प्रीति यादव अब साद मियां खान की जगह कार्यभार संभालेंगी। वर्ष 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रीति यादव मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं।