{"_id":"6ae3c5550ddd1f24d50be9d3","slug":"greater-noida-action-taken-against-all-branch-staff-in-pnb-scam-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: पीएनबी घोटाले में ब्रांच के सभी कर्मियों पर कार्रवाई, मुख्य स्टाफ निलंबित; कुछ कर्मचारियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: पीएनबी घोटाले में ब्रांच के सभी कर्मियों पर कार्रवाई, मुख्य स्टाफ निलंबित; कुछ कर्मचारियों का तबादला
Fri, 30 Oct 2026 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 30 Oct 2026 03:45 AM IST
सार
बैंक के दिल्ली-एनसीआर जोनल मैनेजर राजेश भौमिक ने बताया कि पूरे मुख्य स्टाफ को निलंबित करने के साथ कुछ कर्मचारियों का तबादला किया गया है। वहीं, मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
ग्राहकों के खातों से करोड़ों रुपये की हेराफेरी के मामले में पाई-1 ऐच्छर गांव स्थित पीएनबी शाखा में तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। बैंक के दिल्ली-एनसीआर जोनल मैनेजर राजेश भौमिक ने बताया कि पूरे मुख्य स्टाफ को निलंबित करने के साथ कुछ कर्मचारियों का तबादला किया गया है। वहीं, मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। एजेंसी ने बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से संबंधित बैंक खातों के लेनदेन और पिछले दो वर्षों में शाखा में तैनात रहे कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। वहीं, बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
पीएनबी मामले की सीबीआई जांच शुरू, बैंक ने कहा- ग्राहकों का एक भी पैसा नहीं डूबेगा
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की पाई-1, ऐच्छर गांव स्थित शाखा में करोड़ों रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार से जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने ईओडब्ल्यू को जांच सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दूसरी तरफ पीएनबी के दिल्ली-एनसीआर जोनल मैनेजर राजेश भौमिक ने दावा किया कि ग्राहकों का एक भी पैसा नहीं डूबेगा। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को तीन खाताधारकों की रकम वापस की गई है। बैंक सभी ग्राहकों का एक-एक पैसा लौटाएगा। जांच और रकम की वापसी की प्रक्रिया में समय लग सकता है लेकिन ग्राहकों को उनकी पूरी रकम वापस दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने पीएनबी के सेक्टर-1 स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से संबंधित बैंक खातों के लेनदेन और पिछले दो वर्षों में शाखा में तैनात रहे कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। जांच में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि खातों से रकम निकालने या दूसरे खातों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में किन लोगों की भूमिका रही।
विज्ञापन
बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू), मेरठ को सौंपने के लिए पत्र लिखा है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को ईओडब्ल्यू बैंकिंग लेनदेन और कथित वित्तीय अनियमितताओं के पहलुओं की जांच करेगी। बैंक की साइबर टीम और सतर्कता टीमें भी जांच में जुटी हैं। बैंक के मुंबई और नोएडा स्थित वरिष्ठ अधिकारी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि बैंक के कुछ कर्मचारी और प्रबंधक किसी साइबर ठग गिरोह के संपर्क में रहे हों। हालांकि, इस संबंध में पुलिस और बैंक के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। शुरुआती शिकायतों में करीब 35 करोड़ रुपये की हेराफेरी सामने आई थी, लेकिन अब 350 से अधिक खाताधारकों के प्रभावित होने और रकम 200 करोड़ रुपये से ज्यादा होने की आशंका है। पुलिस जांच में आशंका जताई जा रही है कि नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने के बाद मुआवजा पाने वाले किसानों और जमीन मालिकों की रकम को निशाना बनाया गया है। आरोप है कि खाताधारकों की जानकारी और अनुमति के बिना बचत खातों और एफडी से रकम निकाली गई।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे से ही बैंक परिसर में खाताधारकों की भीड़ जुटने लगी। लोग पासबुक में एंट्री कराने, एफडी की स्थिति जानने और खाते में बची रकम निकालने के लिए बैंक पहुंचे। स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से कई खाताधारकों की बैंक कर्मचारियों से बहस हुई। नाराज लोग बैंक के बाहर धरने पर बैठ गए। पीड़ित खाताधारकों ने बैंक परिसर में किसान संगठनों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। सुरक्षा के मद्देनजर बैंक के अंदर और बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।
बैंक के लॉकर से सोने और चांदी के गहने भी गायब
पुलिस जांच में आशंका जताई जा रही है कि नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने के बाद मुआवजा पाने वाले किसानों और जमीन मालिकों की रकम को निशाना बनाया गया है। आरोप है कि खाताधारकों की जानकारी और अनुमति के बिना बचत खातों और एफडी से रकम निकाली गई। अब लॉकर में रखे सोने-चांदी के गहने भी गायब होने की शिकायतें सामने आई हैं। एक खाताधारक ने आरोप लगाया कि उनकी एफडी की रकम निकालने के साथ लॉकर में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी गायब हैं।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे से ही बैंक परिसर में खाताधारकों की भीड़ जुटने लगी। लोग पासबुक में एंट्री कराने, एफडी की स्थिति जानने और खाते में बची रकम निकालने के लिए बैंक पहुंचे। स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से कई खाताधारकों की बैंक कर्मचारियों से बहस हुई। नाराज लोग बैंक के बाहर धरने पर बैठ गए। पीड़ित खाताधारकों ने बैंक परिसर में किसान संगठनों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। सुरक्षा के मद्देनजर बैंक के अंदर और बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। गार्डों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
पांच बैंक अधिकारी भूमिगत, गिरफ्तारी से बचने को अग्रिम जमानत की तैयारी
मामले में बीटा-2 कोतवाली पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। वहीं, नाम सामने आने के बाद बैंक के पांच अधिकारी भूमिगत हो गए हैं और अग्रिम जमानत लेने की तैयारी में हैं। एसीपी ग्रेटर नोएडा संचित शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।