आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि बॉलीवुड में जितनी भी फिल्में बनती हैं अगर उनकी शूटिंग दिल्ली में होती है तो भले ही उनका बजट कम हो लेकन उनका बॉक्सऑफिस कलेक्शन जबरदस्त रहता है। रॉकस्टार के अलावा और भी कई फिल्में हैं इस सूची में..
रॉकस्टार- 60 करोड़ रुपए में बनी रणबीर कपूर की इस फिल्म का बॉक्सऑफिस कलेक्शन 108 करोड़ रहा था। इस फिल्म को दिल्ली के डीयू कैंपस, हौज खास जैसे इलाको में फिल्माया गया है।
सोनू के टीटू की स्वीटी- 40 करोड़ में बनी इस फिल्म ने अबतक 144 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म रोमांस और ब्रोमांस पर बनी है। इसमें कार्तिक आर्यन, नुसरत बरूचा और सनी सिंह ने काम किया है। यह फिल्म दिल्ली के अलावा पूरे एनसीआर में बनी है। गाजियाबाद के राजनगर सेक्टर-5, गुरुग्राम के डीएलएफ साइबर हब और नोएडा के महानुन मॉडर्न सोसाइटी में शूट हुई है।
4 of 10
Humpty Sharma Ki Dulhania
हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां- इस फिल्म का बजट केवल 33 करोड़ था लेकिन बॉक्सऑफिस कलेक्शन काफी शानदार रहा। फिल्म ने 110 करोड़ रुपये कमाए। आलिया भट्ट और वरुण धवन लीड रोल वाली इस फिल्म को दिल्ली के कई इलाको में फिल्माया गया था। खान मार्केट के नजारे आप इस फिल्म में देख सकते हैं।
2 स्टेट्स: दिल्ली के हौज खास और कनौट प्लेस जैसी जगह पर शूट हुई ये फिल्म केवल 45 करोड़ में बनी है लेकिन बिजनेस इसने दोगुने से भी ज्यादा का किया है। इस फिल्म ने 173 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म चेतन भगत पर आधारित है जिसमें अर्जुन कपूर और आलिय भट्ट ने लीड रोल प्ले किया है।